फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   House tax can be deposited from anywhere in the country

Amethi News: देश में कहीं से जमा कर सकेंगे गृहकर

Mon, 03 Jul 2023 11:23 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jul 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
House tax can be deposited from anywhere in the country
गौरीगंज (अमेठी)। नगर पालिका क्षेत्र वासियों के लिए अच्छी खबर है। अब दिल्ली मुंबई में भी बैठकर वह अपना गृहकर जमा कर सकेंगे। इसके लिए नगर पालिका की ओर से कार्ययोजना तैयार की जा रही है। अगर सबकुछ ठीक-ठाक रहा तो आने वाले दिनों में यहां के लोगों को कार्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। घर बैठे या फिर कहीं बाहर होने की स्थित में भी गृहकर जमा कर सकेंगे। नगर पालिका की ओर से एक एप तैयार किया जा रहा है। जिसके जरिए कोई भवन स्वामी इसे अपने मोबाइल पर इंस्टाॅल कर कहीं से कभी भी टैक्स जमा कर सकेगा।
विज्ञापन

गौरीगंज नगर पालिका क्षेत्र में लगभग नौ हजार भवन पंजीकृत हैं। पालिका की ओर से सर्वे कराकर भवन के कर का निर्धारण किया जाता है। गृहकर भवन के एरिया पर निर्भर करता है। शासन की ओर से नगर पालिका गौरीगंज को 54 लाख रुपये का टारगेट दिया गया है। वहीं नगर पालिका में पानी की टंकी आदि की व्यवस्था न होने के चलते जलकर अभी लोगों से नहीं लिया जा रहा है। ऑनलाइन व्यवस्था संचालित करने के लिए नगर पालिका की ओर से बैंकों से संपर्क किया जा रहा है। जिले के गौरीगंज के अलावा जायस नगर पालिका के साथ ही अमेठी व मुसाफिरखाना नगर पंचायतें हैं। जहां अभी यह व्यवस्था शुरू नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


किया जा रहा संपर्क
ईओ नगर पालिका अवनीश शुक्ला ने बताया कि बैंकों से संपर्क किया जा रहा है। एचडीएफसी बैंक ने अपना प्रजेंटेशन दिया है। अन्य बैंकों से बातचीत चल रही है। जल्द ही लोगों की सुविधा के लिए एप के जरिए लोगों को गृहकर जमा करने में सहूलियत मिलने लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नागरिकों को मिलेगी सहूलियत
नगर पालिका अध्यक्ष रश्मि सिंह ने बताया कि इस नई व्यवस्था से शहरवासियों को काफी फायदा होगा। साथ ही पालिका के कर्मियों को भी कर की वसूली के लिए ज्यादा भटकना नहीं पड़ेगा। यह सुविधा काफी फायदेमंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed