फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Holi and Deepawali celebrated together after hat-trick

हैट्रिक के बाद एक साथ मनाई होली व दीपावली

Fri, 11 Mar 2022 10:56 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 10:56 PM IST
विज्ञापन
Holi and Deepawali celebrated together after hat-trick
गौरीगंज (अमेठी)। मतगणना के बाद जीत का उद्घोष नहीं होने से देर शाम से ही विधायक राकेश प्रताप सिंह के समर्थकों ने मुख्यालय पर डेरा डाल दिया। पुलिस की लाठी के खौफ से भी बेखौफ होकर सड़कों पर जमा समर्थकों में उस समय खुशी की लहर दौड़ गई जब देर रात राकेश प्रताप सिंह के विजेता होने की घोषणा हुई। घोषणा के बाद मतगणना स्थल के बाहर से लेकर निवास तक कार्यकर्ताओं ने एक साथ होली व दीपावली का अहसास कर दिया। प्रमाण पत्र लेकर राकेश बाहर आए तो समर्थकों ने कंधे पर उठाते हुए गगनभेदी नारों के साथ खुशी मनाई।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव के मतों की गिनती के दौरान दिन भर सुनसान रहा जिला मुख्यालय गिनती पूरी होने के बाद गुलजार होने लगा। अमेठी से महराजी देवी व तिलोई से मंयकेश्वर शरण सिंह तथा जगदीशपुर से सुरेश पासी की जीत का उद्घोष होते ही समर्थक फूलमाला से लाद नारे-बाजी करते हुए अपने-अपने क्षेत्र चल गए। लेकिन मुख्यालय की सीट पर गणना पूरी नहीं होने के बाद अनहोनी के आशंका में बड़ी संख्या में सपा प्रत्याशी राकेश प्रताप सिंह के समर्थक मुख्यालय पर एकत्र हो गए।
विज्ञापन

राकेश प्रताप सिंह के जीत की सूचना मिलने के बाद बेताब समर्थक व कार्यकर्ता जामो मार्ग पर लगातार सक्रिय बने रहे। पुलिस की लाठी के खौफ व एसपी के निर्देश के बावजूद समर्थक लगातार सड़कों पर जमा रह कर जीत का उद्घोष सुनने को बेताब रहे। देर रात करीब 10:30 बजे तक आरओ ने राकेश प्रताप सिंह के जीत का उद्घोष किया तो समर्थक खुशी से झूम उठे।
विज्ञापन
विज्ञापन

समर्थक एक-दूसरे को बधाई देेने के साथ रंगों से सराबोर करने में जुट गए। आलम यह था कि दिन भर सुनसान रही मुख्यालय की सड़कों पर गगनभेदी आतिशबाजी के साथ जमकर रंगों की होली खेल समर्थकों ने एक साथ होली व दीपावली मना डाली। प्रमाण पत्र लेकर राकेश प्रताप सिंह मतगणना परिसर के बाहर आए तो बधाई देने के साथ ही समर्थकों ने उन्हें कंधों पर उठाते हुए रंगों से सराबोर कर दिया।

कुछ दूर पैदल तो कुछ दूर खुली गाड़ी में राकेश प्रताप सिंह को चलना पड़ा तो समर्थकों ने नारे-बाजी से मौहाल जोश से भर गया। अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए राकेश प्रताप सिंह ने जीत का श्रेय जनता को देते हुए सुख-दुख में साथ देने का भरोसा देते हुए उन्हें घर भेजा और अपने पैतृक गांव मऊ के लिए निकल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed