{"_id":"622a4206dcb463725919c313","slug":"high-voltage-drama-after-28th-round-counting-amethi-news-lko6212002140","type":"story","status":"publish","title_hn":"28 राउंड पूरा होने के बाद शुरू हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
28 राउंड पूरा होने के बाद शुरू हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। जिले की चार विधानसभाओं के लिए बृहस्पतिवार सुबह से सुचारु रूप से मतगणना चल रही थी। गौरीगंज विधानसभा में 28 राउंड की मतगणना पूरी होने के बाद भाजपा प्रत्याशी दोबारा काउंटिंग कराने की मांग को लेकर परिसर में धरने पर बैठ गए। विवाद बढ़ा तो बड़ी संख्या में भाजपा प्रत्याशी व उनके समर्थक टांडा-बांदा हाईवे पर धरने पर बैठ गए। दूसरी ओर जबरन चुनाव हराने की सूचना पर बड़ी संख्या में सपा प्रत्याशी राकेश प्रताप सिंह के समर्थक भी गेट तक पहुंच गए। दोनों ओर से समर्थकों की भीड़ देख प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए।
बृहस्पतिवार देर शाम करीब चार बजे गौरीगंज विधानसभा में 28 राउंड की गणना पूरी हो गई थी। इस राउंड तक भाजपा के चंद्र प्रकाश मिश्र मटियारी को 69,591 मत तो सपा के राकेश प्रताप सिंह 76,251 मत मिल चुके थे। इसके बाद अचानक भाजपा प्रत्याशी मतगणना कक्ष से बाहर निकले और परिसर में धरने पर बैठ गए। इनका आरोप था कि सपा प्रत्याशी के जो एजेंट बने हैं उनमें से ज्यादातर पर मुकदमे दर्ज हैं। मांग थी कि उनका पास तत्काल निरस्त कर उन्हें बाहर किया जाए।
उनसे मतगणना के दौरान विवाद होने की आशंका है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि 28 बूथों के मतों की गणना दोबारा कराई जाए। प्रशासनिक अफसर एक बार तो 28 बूथों पर गिनती दोबारा कराने की बात स्वीकार करने की स्थिति में दिखे। इसके बाद चंद्र प्रकाश 128 बूथ फिर पूरे विधानसभा के मतों की गिनती दोबारा करने की मांग करने लगे। इसके बाद प्रशासन ने काउंटिंग के दौरान बाजगढ़ी व टिकरा बूथ की खराब हुई ईवीएम की दोबारा काउंटिंग कराने पर सहमत हुआ।
विज्ञापन
इसके बाद भी भाजपा प्रत्याशी नहीं तैयार हुए। आरओ उनके पास तक आईं और दो मशीनों की गिनती कराने के लिए मतगणना कक्ष में चलने का कई बार अनुरोध किया लेकिन वह नहीं गए। फिर आरओ ने चंद्र प्रकाश के एजेंटों की मौजूदगी में दोनों बूथों की गणना कराई। उधर बड़ी संख्या में भाजपा प्रत्याशी के समर्थक मतगणना कक्ष के गेट तक पहुंच गए और टांडा-बांदा हाईवे पर धरने पर बैठ गए।
जब समर्थकों को समझाने बाहर आए राकेश प्रताप
भाजपा प्रत्याशी द्वारा धरने पर बैठने तथा सपा के राकेश प्रताप को जबरन चुनाव हराने की आशंका में सपा प्रत्याशी के भी बड़ी संख्या में समर्थक मतगणना कक्ष के गेट तक पहुंचकर हंगामा करने लगे। इसके बाद राकेश सिंह परिसर से बाहर सड़क पर आए और एक वाहन पर खड़े होकर अपने समर्थकों को समझाते हुए कहा कि वे चुनाव जीत गए हैं। प्रशासन की ओर से ऐसी कोई कोशिश नहीं की जा रही है कि उन्हें चुनाव हरा दिया जाए। उन्होंने सबसे संयम बनाते हुए गेट से दूर जाने की अपील की। इसके बाद उनके समर्थक शांत हुए लेकिन वहीं पर डटे रहे।
आयोग को किया ट्वीट
भाजपा प्रत्याशी के धरने पर बैठने के बाद काउंटिंग रोक दी गई। इसके बाद राकेश प्रताप सिंह ने राष्ट्रीय चुनाव आयोग, डीएम अमेठी, अमेठी पुलिस, सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव तथा समाजवादी पार्टी को ट्वीट किया। ट्वीट में कहा कि पिछले दो घंटे से गौरीगंज विधानसभा की गिनती भाजपा प्रत्याशी और सांसद के दबाव में रोक दी गई है। कृपया प्रशासन और चुनाव आयोग जल्द संज्ञान ले।