फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   heavy rain fall in savan

सावन के पहले दिन झूम के बरसे बदरा

Mon, 06 Jul 2020 09:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
heavy rain fall in savan
गौरीगंज/अमेठी। पिछले कई दिनों से जिले में लुकाछिपी खेल रहे बदरा सावन के पहले ही दिन झूमकर बरसे। दोपहर बाद हुई तेज बरसात से जहां किसानों को मुंह मांगी मुराद मिली वहीं भीषण गर्मी व उमस से परेशान लोगों को भी राहत मिली।
विज्ञापन

एक हफ्ते पहले जिले में कई दिनों तक चली बरसात से मौसम सुहाना हो गया था। बरसात होने से न सिर्फ लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिली थी बल्कि किसानों को धान की नर्सरी रोपने में भी मुश्किल नहीं झेलनी पड़ी। हालांकि पिछले एक हफ्ते से जिले में बादल तो कई दिन उमड़े घुमड़े लेकिन बरसात नहीं हुई। बरसात नहीं होने से जहां किसान परेशान हो रहे थे वहीं उमस की वजह से जनजीवन भी बेहाल होता जा रहा था।
विज्ञापन

सोमवार को सावन का पहला दिन था। सुबह से ही जिले के तकरीबन सभी इलाकों में घने बादल छाए दिखे। बादलों को देख लोगों को अंदाजा था कि सावन के पहले दिन इंद्रदेव की कृपा जरूर बरसेगी। हुआ भी यही। दोपहर बाद करीब एक बजे पूरे जिले में घंटे भर तेज बरसात हुई। बरसात के बाद खेतों में लबालब पानी भर जाने से अब तक धान नहीं लगा पाने वाले किसान मजदूरों के साथ खेतों में पहुंच गए वहीं उमस से बेचैन लोगों को भी खासी राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

सावन के पहले दिन सूने रहे शिव मंदिर
गौरीगंज (अमेठी)। कुछ तो कोरोना का डर और कुछ सुबह से ही उमड़ घुमड़ रहे बादलों को लेकर बने असमंजस की वजह से सोमवार को सावन का पहला दिन होने के बावजूद जिले के अधिकांश शिव मंदिर सूने पड़े रहे। मंदिरों पर चंद लोग ही शिवलिंग का जलाभिषेक करने पहुंचे। मंदिर सूने रहने से परिसर में आए दुकानदार भी महज कुछ घंटों में ही अपना सामान समेटकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed