फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Heat wave continues, two people died

Amethi News: गर्मी के तीखे तेवर बरकरार, दो लोगों की मौत

Sun, 02 Jun 2024 03:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 02 Jun 2024 03:30 AM IST
विज्ञापन
Heat wave continues, two people died
धूप से बचने को छाते का सहारा लेती लड़की।
अमेठी सिटी। शनिवार की दोपहर एक बजे का वक्त, गौरीगंज बस स्टेशन के पास पेड़ की छांव में खड़े राजेंद्र कुमार को रायबरेली जाना था। उनके सामने बस आकर रूकी, चली गई लेकिन, वह सवार नहीं हुए। वजह पूछने पर बताया कि इतनी गर्मी में हिम्मत नहीं पड़ रही है। जबकि रोडवेज बस के कर्मियों का कहना था कि सिर्फ बसें दौड़ाई जा रही है, 60 सीटर बसों में बमुश्किल दस यात्री ही 11 बजे से तीन बजे के बीच सफर करते हैं। शनिवार को 44.5 डिग्री अधिकतम तापमान रिकार्ड किया गया। उधर, जगदीशपुर क्षेत्र में शनिवार को दो लोग गश खाकर सड़क पर गिर पड़े और दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन


मौसम के तल्ख मिजाज का असर हर ओर दिख रहा है। आएदिन फरियादियों व अन्य के आने से गुलजार रहने वाले सीएमओ दफ्तर में सन्नाटा था। धूप से कर्मचारी कमरे का दरवाजा बंद करके काम करते दिखे। पूछने पर कहा कि दरवाजा खुला रखने से धूप बहुत तेज आती है। विकास भवन में भी मौसम का असर दिखा। बाजार में भी सुबह 9 बजे से तेज धूप से सड़कों पर सन्नाटे जैसी स्थिति रही।
विज्ञापन

व्यापारियों की माने तो गर्मी से बाजार का कारोबार प्रभावित हो रहा है। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। यह सामान्य से साढ़े चार डिग्री अधिक था। वहीं, न्यूनतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। यह भी सामान्य से तीन डिग्री अधिक था। अधिकतम व न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर रहने की संभावना है, जिससे तेज गर्मी (लू) से राहत के आसार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कूलर, एसी की बढ़ी मांग भादर (अमेठी)। गर्मी से राहत देने वाले इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरणों की मांग बढ़ गई है। हालांकि पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरणों की कीमतों में दस से बीस फीसदी का इजाफा हुआ है। पिछले वर्ष 1400 रुपये में बिकने वाला सीलिंग पंखा इस साल 1600 रुपये से बाजार में है। इसी प्रकार 6500 रुपये में मिलने वाले कूलर की कीमत 8000 रुपये हो गई है। 28 हजार रुपये में मिलने वाली एसी की कीमत 32 हजार रुपये तक पहुंच गई है। व्यापारी संजय जायसवाल कहते हैं कि गर्मी की वजह से पंखा, कूलर, एसी की मांग बढ़ गई है। सबसे अधिक मांग कूलर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed