फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   health workers started protest against transfer

तबादलों के विरोध में स्वास्थ्य कर्मियों ने शुरू की हड़ताल

Fri, 23 Jul 2021 10:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 10:03 PM IST
विज्ञापन
health workers started protest against transfer
05 : गौरीगंज : पुराने सीएमओ ऑफिस में धरना देते स्वास्थ्य विभाग के लिपिक संवर्ग के कर्मचारी। - फोटो : AMETHI
गौरीगंज (अमेठी)। स्वास्थ्य विभाग में लंबे समय से एक ही जिले में तैनात लिपिकों का निदेशक प्रशासन ने गैर जनपद स्थानांतरण कर दिया है। स्थानांतरित कर्मियों ने शुक्रवार को हड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा निदेशालय की ओर से एक ही स्थान व जिले में तैनात लिपिकों का 15 जुलाई को गैर जनपद स्थानांतरण कर दिया। निदेशक प्रशासन डॉ. राजा गणपति आर की ओर से जारी आदेश में जिले से 12 लिपिकों का गैर जनपद स्थानांतरण किया गया है।
विज्ञापन

सीएमओ कार्यालय में तैनात प्रधान लिपिक सुनील कुमार को अयोध्या, विजय बहादुर सिंह तथा जितेंद्र कुमार त्रिपाठी को लखनऊ, वरिष्ठ सहायक राधेश्याम, जय प्रकाश व संतोष कुमार श्रीवास्तव को आगरा तथा रमाकांत को फिरोजाबाद भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह सीएचसी पर तैनात सुरेश कुमार सिंह को मैनपुरी, राजन गुप्त को सीतापुर तथा राज नारायण वर्मा, गणेश कुमार पांडेय व महिमा अग्रवाल का स्थानांतरण आगरा किया गया है। निदेशक प्रशासन का आदेश मिलने के बाद सीएमओ डॉ. आशुतोष दुबे ने सभी स्थानांतरित लिपिकों को पत्र देकर तत्काल अपना चार्ज देकर कार्य मुक्त होने को कहा है।

स्थानांतरण होने के बाद से सीएमओ कार्यालय परिसर में स्थानांतरित लिपिक एसोसिएशन के बैरन तले हड़ताल पर बैठ गए हैं। आरोप है कि स्थानांतरण नीति के अनुसार एक सत्र में सिर्फ 20 प्रतिशत कर्मियों का तबादला किया जा सकता है। जिले में स्वीकृत 35 लिपिक पदों के सापेक्ष सिर्फ 15 की तैनाती है उसमें से 12 का स्थानांतरण किया गया जो नियम विरुद्ध है। इन लोगों ने शासन सकार्रवाई करने तथा नियम विरुद्ध हुए तबादले को निरस्त कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed