{"_id":"66bd06cbc68dc447ee0ad994","slug":"head-constable-testified-against-former-minister-amethi-news-c-13-1-lko1039-834080-2024-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: पूर्व मंत्री के खिलाफ हेड कांस्टेबल ने दी गवाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: पूर्व मंत्री के खिलाफ हेड कांस्टेबल ने दी गवाही
Thu, 15 Aug 2024 01:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Thu, 15 Aug 2024 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री जंग बहादुर सिंह व तीन अन्य आरोपियों के खिलाफ विचाराधीन हत्या व साजिश करने के मामले में बुधवार को हेड कांस्टेबल ने गवाही दी। एमपी-एमएलए की विशेष कोर्ट की एडीजे एकता वर्मा ने मामले में अगली सुनवाई के लिए 27 अगस्त की तिथि नियत की है। अमेठी जिले के जामो थाने के ग्राम पूरे मतऊ मौजा गौरा निवासी राजकुमार को 17 अप्रैल 2001 को जामो थाने के ग्राम पूरे शुक्लन निवासी अशोक कुमार और जगदीशपुर थाने के गडेरियन का पुरवा मौजा बगाही निवासी विजय बहादुर अपने साथ बाइक पर बैठाकर ले गए थे। घर नहीं लौटने पर परिजनों ने तलाश की, लेकिन राजकुमार का पता नहीं चला। दूसरे दिन जगदीशपुर थाने के दिछौली गांव में राजकुमार का शव पाया गया था। गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक के भाई शिव कुमार ने आरोपी अशोक कुमार व विजय बहादुर के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था।
विवेचना में पुलिस ने जामो थाने के फत्ते का पुरवा मौजा गौरा गांव निवासी पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री जंग बहादुर सिंह और पूरे रामसरन सिंह मौजा गौरा निवासी रामविलास तिवारी को भी मामले में आरोपी बना दिया था। दोनों पर हत्या की साजिश रचने का आरोप है। हत्या के समय जगदीशपुर थाने में तैनात रहे हेड कांस्टेबल लक्ष्मी नारायन की गवाही बुधवार को कोर्ट में दर्ज की गई। अगली सुनवाई 27 अगस्त को होगी।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -