फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Guru Hargobind Sahib's Prakash Parv celebrated with devotion

Amethi News: श्रद्धा से मनाया गुरु हरगोबिंद साहिब का प्रकाश पर्व

Fri, 13 Jun 2025 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 13 Jun 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Guru Hargobind Sahib's Prakash Parv celebrated with devotion
मुसाफिरखाना (अमेठी)। गुरुद्वारा साहिब में बृहस्पतिवार को सिखों के छठे गुरु हरगोबिंद साहिब के प्रकाश पर्व पर सुबह से ही श्रद्धालु पहुंचने लगे। सभी ने श्रद्धा से गुरुद्वारा में माथा टेका और एक-दूसरे को प्रकाश पर्व की बधाई दी।
विज्ञापन




इस अवसर पर अरदास व शबद कीर्तन का आयोजन किया गया, जिसमें संगतों ने हरिगोबिंद नवां निरोवा का गायन कर माहौल भक्तिमय बना दिया। गुरुद्वारा कमेटी के संयोजक सिमरन जीत सिंह ने बताया कि गुरु हरिगोबिंद साहिब जी मात्र 11 वर्ष की आयु में गुरु गद्दी पर विराजमान हुए थे। उन्होंने हरिमंदिर साहिब में सिखों के सर्वोच्च तख्त श्री अकाल तख्त की स्थापना की और मीरी-पीरी की दो तलवारें धारण कीं, जो भक्ति और शक्ति का प्रतीक हैं।
विज्ञापन



उपाध्यक्ष मेजर सतनाम सिंह ने कहा कि गुरु जी ने छुआछूत, आडंबर और रूढ़ियों का विरोध किया और समाज को सत्य मार्ग पर चलने का संदेश दिया। इस मौके पर गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान जसविंदर सिंह, बलवीर सिंह, दर्शन सिंह, मनजीत सिंह, रनदीप सिंह, आचार्य कमलेश चंद दूबे, जलाल अहमद आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed