फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Govt. distributes potato seed to farmers for crop

किसानों को फिक्स रेट पर दिए जाएंगे आलू के प्रमाणित बीज

Wed, 12 Oct 2022 11:34 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Oct 2022 11:34 PM IST
विज्ञापन
Govt. distributes potato seed to farmers for crop
गौरीगंज (अमेठी)। आलू उत्पादन के माध्यम से किसानों की आय बढ़ाई जा सके, इसके लिए उद्यान विभाग निर्धारित मूल्य पर किसानों को प्रमाणित बीज वितरित करेगा। बीज का आवंटन मिलने के बाद किसानों को आधार कार्ड व मोबाइल नंबर के माध्यम से पंजीकरण करने के बाद निर्धारित मूल्य पर वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन

आलू उत्पादन में पड़ोसी जिला प्रतापगढ़ व रायबरेली के प्रसिद्ध होने के बाद जिले में भी आलू उत्पादन बढ़ाने की कोशिश शुरू हो गई है। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के तहत खेती को प्रोत्साहित करते हुए किसानों की आय बढ़ाने के लिए उद्यान विभाग प्रमाणित बीज वितरित करेगा। कवायद सफल हो सके लिए शासन सेे चिपसोना प्रथम आधारित ओवरसीड साइज 50 किलोग्राम ललित तथा 45.50 किलोग्राम सीड साइज तो 4.50 किलोग्राम ओवरसाइज सीड का आवंटन प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन

बीज प्राप्त होने के बाद उद्यान विभाग ने किसानों से विकास भवन स्थित कार्यालय में आधारकार्ड नंबर व मोबाइल नंबर के माध्यम से पंजीकरण कराने की अपील की है। पंजीकृत किसानों को पहले आओ-पहले पाओ के नियम से चिपसोना व ललित ओवर साइज आलू बीज 2575 रुपये तो ललित आधारित सीड साइज आलू बीज प्रति क्विटंल 3475 रुपये की दर से नकद भुगतान के बाद वितरित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

योजना प्रभारी प्रमोद यादव ने बताया कि प्रमाणित बीज के प्रयोग से उत्पादन बढ़ाते हुए उनकी आय बढ़ाने में सहयोग किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed