{"_id":"614e0a408ebc3e04585c42c9","slug":"give-quality-education-to-the-youngsters-amethi-news-lko59708952","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौनिहालों को दें गुणवत्ता परक शिक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौनिहालों को दें गुणवत्ता परक शिक्षा
विज्ञापन
13 : गौरीगंज : कैंप कार्यालय में बेसिक शिक्षा विभाग के योजनाओं की समीक्षा करते डीएम। -संवाद
- फोटो : AMETHI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से संचालित योजनाओं से बच्चों को लाभान्वित कर बेहतर शिक्षा देने के लिए डीएम ने अफसरों के साथ बैठक की। बैठक में कायाकल्प, मिशन प्रेरणा, पाठ्यपुस्तक वितरण, एमडीएम समेत अन्य योजनाओं की समीक्षा करते हुए कमी मिलने पर फटकार लगाई। डीएम ने परिषदीय स्कूलों को अवस्थापना की सुविधा से लैस कराते हुए बच्चों को गुणवत्ता परक ढंग से शिक्षित करने का निर्देश दिया।
डीएम अरुण कुमार ने कैंप कार्यालय में बेसिक शिक्षा विभाग से संचालित विभिन्न कार्यक्रमों के तहत जिला शिक्षा एवं अनुश्रवण समिति की बैठक की। बैठक में ऑपरेशन कायाकल्प, जिला एवं विकास खंड स्तरीय टास्क फोर्स द्वारा विद्यालयों का भ्रमण, सपोर्टिव सुपरविजन एवं अकादमिक कार्यक्रमों का क्रियान्वयन, मानव संपदा पोर्टल पर शिक्षकों के डाटा फीडिंग, समावेशी शिक्षा, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में उपलब्ध सुविधाओं की समीक्षा की। विद्यालयों का संविलियन, मध्याह्न भोजन योजना, यू-डायस समेत अन्य कार्यक्रमों की भी हकीकत परखी।
समीक्षा के दौरान डीएम ने ऑपरेशन कायाकल्प में वंचित स्कूलों का चयन कर अवस्थापना की सुविधा से लैस करने के साथ ही सौंदरीकृत करने का निर्देश दिया। डीएम ने मिशन प्रेरणा पोर्टल के क्रियान्वयन की जानकारी हासिल करते हुए स्कूलों में शिक्षकों की उपस्थिति, गुणवत्ता परक शिक्षा की व्यवस्था सुनिश्चित कराते हुए बच्चों को पाठ्यपुस्तक वितरित कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
डीएम ने स्कूल में मेन्यू के अनुसार गुणवत्ता परक ढंग से मध्याह्न भोजन बच्चों को देने तथा स्कूलों में कोविड संक्रमण बचाव प्रबंध के बीच शिक्षण कार्य करने की बात कही। डीएम ने बेसिक शिक्षा विभाग की योजना के क्रियान्वयन तथा बच्चों को शिक्षित करने में लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। बैठक में सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दुबे, बीएसए डॉ. अरविंद पाठक, पीडी आशुतोष दुबे समेत सभी बीईओ मौजूद रहे।