{"_id":"6ad3cc4f4c08c190eb014ec6","slug":"girl-sleeping-on-a-cot-bitten-by-a-snake-dies-amethi-news-c-96-1-ame1016-178347-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: चारपाई पर सो रही बालिका को सांप ने काटा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: चारपाई पर सो रही बालिका को सांप ने काटा, मौत
Sun, 18 Oct 2026 12:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 18 Oct 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
कमरौली के जमलापुर मजरे दुलारी नगर गांव में गमगीन मृतक के परिजन। स्रोत: ग्रामीण
जगदीशपुर। कमरौली के जमलापुर मजरे दुलारीनगर गांव निवासी रामदास की 10 वर्षीय बेटी मधु की शनिवार को सांप के काटने से मौत हो गई। घटना से परिवार में मातम पसरा है। पुलिस और राजस्व विभाग परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने की प्रक्रिया में जुटे हैं।
रामदास ने बताया कि सुबह मधु अपनी बड़ी बहन पूजा के साथ कमरे में चारपाई पर सो रही थी। इसी दौरान सांप चारपाई पर चढ़ गया और उसने मधु को काट लिया। दर्द से मधु की चीख निकली तो पूजा ने शोर मचाया। परिजन कमरे में पहुंचे, तब तक सांप भाग चुका था। बालिका की हालत बिगड़ने पर परिजन उसे जगदीशपुर ट्रॉमा सेंटर ले गए। वहां चिकित्सकों ने एंटी स्नेक वेनम का इंजेक्शन लगाकर उपचार शुरू किया, मगर उसे बचाया नहीं जा सका।
शुरुआत में परिजनों ने शव परीक्षण कराने से इन्कार कर दिया। बाद में लोगों के समझाने पर वे तैयार हुए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिता की तहरीर पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। हल्का लेखपाल विकास वर्मा ने बताया कि मामले की रिपोर्ट तैयार कर तहसील कार्यालय भेजी जा रही है।
विज्ञापन
बेटी के शव से लिपटकर बिलखती रही मां
मधु की मौत से मां माया का रो-रोकर बुरा हाल है। वह बेटी के शव से लिपटकर बिलखती रहीं। भाई रवि और सूरज के साथ बहन पूजा और आंचल भी रोते रहे। परिजनों को बिलखता देख वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं।
चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता का प्रावधान
जिला आपदा विशेषज्ञ प्रदीप सिंह के अनुसार सांप के काटने से मौत दैवी आपदा की श्रेणी में आती है। शव परीक्षण रिपोर्ट में सांप के काटने से मौत की पुष्टि होने पर नियमानुसार चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिलाई जाएगी।
सांप के काटने पर तत्काल अस्पताल पहुंचें
सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह ने बताया कि जिले के स्वास्थ्य केंद्रों पर एंटी स्नेक वेनम उपलब्ध है। सांप के काटने पर झाड़-फूंक में समय गंवाने के बजाय पीड़ित को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाना चाहिए। घाव को काटने या चूसने और प्रभावित अंग को कसकर बांधने से बचें। मरीज को शांत रखें और जल्द चिकित्सा सहायता दिलाएं। समय पर उपचार मिलने से जान बचने की संभावना बढ़ जाती है।
अमेठी में सांप काटने से हुईं मौतें
20 जून : शाहगढ़ के पूरेधूत मजरे छीछा गांव में बुआ के घर आई प्रियांशी (15) की मौत।
26 अगस्त : मोहनगंज के पूरे विराज के निहाल गांव की रागिनी (13) की मौत।
27 अगस्त : गौरीगंज के मऊ गांव की सुप्रिया (12) की मौत।
30 अगस्त : बाजारशुकुलके विशंभर पट्टी गांव की अनुसुइया देवी (28) की मौत।
2 सितंबर : गौरीगंज के गोपालापुर गांव में जीबोध (44) की मौत।
12 सितंबर : मोहनगंज के पूरे गुजरन सिजली गांव के किसान सुखई (56) की मौत।
18 सितंबर : धर्मा देवी की भोजन करते समय सांप के काटने से मौत।
15 अक्तूबर : मोहनगंज के जामोंदीप गांव की मधु (18) की मौत।