{"_id":"5ff5f6ff8ebc3e344c5bba4d","slug":"get-100-vaccination-as-per-target-cmo-amethi-news-lko5585075134","type":"story","status":"publish","title_hn":"लक्ष्य के अनुसार कराएं शत-प्रतिशत टीकाकरण : सीएमओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लक्ष्य के अनुसार कराएं शत-प्रतिशत टीकाकरण : सीएमओ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। टीकाकरण कार्यक्रम में अपेक्षित सुधार न होने तथा उपकेंद्रों पर तैनात एएनएम के निवास न करने पर सीएमओ ने सख्त रुख अख्तियार किया है। सीएमओ ने संबंधित सीएचसी अधीक्षकों को सुधारात्मक कार्रवाई तथा लक्ष्य के अनुरूप शत-प्रतिशत टीकाकरण कराने का निर्देश दिया है।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कार्यक्रम के तहत गांवों में स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने के लिए संचालित उपकेंद्रों पर एएनएम के निवास न करने की शिकायत को सीएमओ ने गंभीरता से लिया है। सीएमओ ने इस कमी के लिए नियमित निरीक्षण न होने को कारण माना है। उपकेंद्र पर एएनएम के निवास न करने के साथ टीकाकरण कार्यक्रम में लापरवाही से नाराज सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दुबे ने जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
नोटिस में सभी को अपने अधीन संचालित उपकेंद्र का सात दिन में निरीक्षण कर सुधारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित कराने को कहा है। साथ ही उपकेंद्र पर तैनात एएनएम के आवास को मरम्मत मद में आवंटित धनराशि से मरम्मत कराते हुए टीकाकरण में लक्ष्य के अनुरूप शत-प्रतिशत बच्चों का टीकाकरण व गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण करते हुए समुचित जवाब देने को कहा गया है।
विज्ञापन
सीएमओ ने सात दिन बाद स्वयं या टीम गठित कर उपकेंद्रों की जांच कराने की बात कहते हुए निरीक्षण के दौरान कमी मिलने की दशा में एएनएम के साथ अधीक्षक को प्रतिकूल प्रविष्टि का अंकन वार्षिक गोपनीय बुक में करने के साथ ही विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी है।