{"_id":"68a37cf76caa694dfa02061b","slug":"gayatri-sadhna-brings-modesty-in-life-amethi-news-c-96-1-ame1022-146710-2025-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: गायत्री साधना से जीवन में आती है शालीनता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: गायत्री साधना से जीवन में आती है शालीनता
Tue, 19 Aug 2025 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 19 Aug 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
अमेठी गायत्री शक्तिपीठ में जप करते साधक।-संवाद
अमेठी। गायत्री मंत्र साधना से व्यक्ति के जीवन में गतिशीलता, शालीनता, सज्जनता और विशिष्टता का संचार होता है। इससे सद्बुद्धि का विकास होता है और शरीर की विभिन्न देव शक्तियों का जागरण होता है। ये विचार गायत्री शक्तिपीठ में चल रहे 40 दिवसीय जप अनुष्ठान के दौरान सोमवार को शक्तिपीठ के पंडित राम प्रकाश मिश्र ने व्यक्त किए।
उन्होंने कहा कि गायत्री मंत्र के 24 अक्षरों में संबद्ध विभूतियों के जागरण की क्षमता निहित है। हर अक्षर एक सद्गुण की ओर इंगित करता है जो व्यक्ति के व्यक्तित्व को ऊंचाई की ओर ले जाता है। साधना कक्ष में बड़ी संख्या में साधक जुटे और मंत्र जप में भागीदारी की। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में आयोजित इस जप अनुष्ठान में साधक प्रतिदिन नए-नए विकासात्मक कार्यों का संकल्प भी ले रहे हैं।
साधक क्षेत्र के लोगों को गायत्री परिवार की गतिविधियों से जोड़ने और समाज हित के कार्यों के लिए प्रेरित कर रहे हैं। जिला समन्वयक डॉ. त्रिवेणी सिंह ने बताया कि मंगलवार को इस 40 दिवसीय जप अनुष्ठान की पूर्णाहुति होगी। इसमें बड़ी संख्या में गायत्री परिवार के परिजन और क्षेत्र के संभ्रांत लोग उपस्थित रहेंगे। मंत्र जप में डॉ. चंद्रावती सिंह, मीना सिंह, संगीता शर्मा, सुधा गुप्ता, शीला जायसवाल, संगीता तिवारी, शकुंतला पांडेय, भारती सिंह, अखिलेश पांडेय, डॉ. सत्येंद्र कुमार श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।