फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Gauriganj's certificate given at 11 pm

रात 11 बजे दिया गया गौरीगंज का प्रमाण पत्र

Fri, 11 Mar 2022 10:53 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 10:53 PM IST
विज्ञापन
Gauriganj's certificate given at 11 pm
44 : सिंहपुर : भाजपा प्रत्याशी मयंकेश्वर शरण सिंह की जीत के बाद खुशी मनाते समर्थक। -संवाद - फोटो : AMETHI
गौरीगंज (अमेठी)। भाजपा प्रत्याशी की ओर से मतगणना परिसर में शुरू किया गया हाई वोल्टेज ड्रामा देर रात तक चलता रहा। इस बीच दोनों पक्षों के समर्थकों के जमा होने तथा नारेबाजी के बीच पुलिस करीब तीन घंटे तक परेशान रही। बाद में प्रेक्षक की ओर से नाराजगी जाहिर करने तथा पुलिस अफसरों द्वारा कानून व्यवस्था बिगड़ने की बात कहकर निर्णय लेने का दबाव बनाया जाने लगा। इसके बाद रात करीब 11 बजे राकेश प्रताप सिंह को जीत का प्रमाण पत्र दिया गया। करीब सवा 11 बजे दोनों पक्षों के मौके से जाने के बाद स्थिति सामान्य हो सकी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सुचारु रूप से चल रही मतगणना के बीच गौरीगंज से भाजपा प्रत्याशी चंद्र प्रकाश मिश्र ने 28वें राउंड की गणना के बाद दोबारा मतगणना कराने को लेकर बवाल शुरू कर दिया। प्रत्याशी परिसर में ही धरने पर बैठ गए। काफी मान मनौवल के बाद भी वह दोबारा मतगणना कराने की जिद पर अड़े रहे। इस बीच उनके एजेंटों की मौजूदगी में गिनती के समय खराब हुई टिकरा व बाजगढ़ी की गिनती वहां के वीवी पैट में पड़ी पर्ची से मिलान कर पूरी कराई गई।
विज्ञापन

इस दौरान वहां मौजूद प्रेक्षक ई-रवींद्रन ने भी पूरी विधानसभा की दोबारा गिनती कराने की मांग को नकार दिया था। इस बीच बड़ी संख्या में भाजपा व सपा प्रत्याशी के समर्थक मतगणना परिसर के गेट तक पहुंच गए। दोनों पक्ष के समर्थकों ने नारेबाजी शुरू कर दी थी। रात के अंधेरे में समर्थक आपस में भिड़ न जाएं इसको लेकर पुलिस के हांथ पांव फूल गए थे। भाजपा समर्थक जहां गेट पर धरने पर बैठ गए थे वहीं सपा समर्थकों को पुलिस लगातार दौड़ाती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीवी पैट की पांच मशीनों का मिलान होने के बाद भी प्रमाण पत्र जारी नहीं किया गया। हालांकि अफसरों पर सत्ता पक्ष के दबाव की झलक साफ दिख रही थी। बाहर स्थिति बिगड़ती देख पुलिस अफसरों ने भी जिला प्रशासन से कानून व्यवस्था खराब होने की बात कहते हुए निर्णय लेने का दबाव बनाया। वहीं मौजूद प्रेक्षक ने भी सब कुछ होने के बाद प्रमाण पत्र नहीं देने पर नाराजगी जाहिर की।
इसके बाद जिला निर्वाचन अधिकारी ने करीब पौने 11 बजे आरओ सविता यादव को प्रमाण पत्र जारी करने का निर्देश दिया। इसके बाद गौरीगंज की आरओ सविता यादव ने गौरीगंज से सपा प्रत्याशी राकेश प्रताप सिंह को प्रमाण पत्र दिया। अफसरों द्वारा प्रमाण पत्र देने का निर्णय लेने की बात साफ होने के बाद धरने पर बैठे भाजपा प्रत्याशी उठकर बाहर निकल गए।
उनके बाहर जाते ही धरने पर बैठे उनके कार्यकर्ता भी वहां से चले गए। इसके बाद राकेश सिंह प्रमाण पत्र लेकर बाहर निकले तो उनके कार्यकर्ता झूम उठे और उनके पीछे-पीछे उनके आवास की ओर चल पड़े। मतगणना में राकेश प्रताप सिंह को 79,040 मत मिले। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी चंद्र प्रकाश मिश्र को 6963 मतों से पराजित किया। भीड़ हटने के बाद पुलिस फोर्स ने राहत की सांस ली।

एसपी के संयम से नहीं हुआ बवाल
दोनों पक्षों के समर्थकों की भीड़ जुटने के बाद एसपी दिनेश सिंह का संयम काय आया। दोनों पक्ष के समर्थक इस कदर उग्र थे कि पुलिस जरा सा भी चूक कर देती तो बड़ा बवाल हो सकता था। मौके पर भले ही पर्याप्त फोर्स मौजूद रही लेकिन बवाल होता तो स्थिति कुछ और हो जाती। मौके पर भाजपा समर्थक तो अभद्रता पर उतर आए थे। मौजूद पुलिस फोर्स भी उग्र हो रही थी। लेकिन एसपी ने संयम से काम लिया और फोर्स के साथ स्वयं बीच में मौजूद रह कर बड़ी सावधानी से स्थिति को संभाल लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed