Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Gauriganj railway stations business declined in last six months

छह माह में दस गुना घट गया गौरीगंज रेलवे स्टेशन का व्यवसाय

Sun, 09 Oct 2022 11:29 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Oct 2022 11:29 PM IST
विज्ञापन
Gauriganj railway stations business declined in last six months
गौरीगंज (अमेठी)। जिला मुख्यालय गौरीगंज रेलवे स्टेशन से सामानों के निर्यात से होने वाली आय में भारी गिरावट आई है। छह माह पहले नौ करोड़ रुपये प्रति माह का व्यवसाय करने वाला रेलवे स्टेशन अब एक करोड़ में सीमित हो गया है। व्यवसाय घटने का मुख्य कारण सीमेंट व गेहूं के निर्यात में कमी होना बताया जा रहा है।
विज्ञापन

लगातार व्यवसाय में वृद्धि होने से गौरीगंज रेलवे स्टेशन को विभाग ने उच्च श्रेणी में रखा है। यहां से गुजरात, कोलकाता व दक्षिण भारत समेत बंगलादेश को गेहूं का निर्यात किया जाता है। वहीं टिकरिया स्थित सीमेंट फैक्टरी प्रदेश के विभिन्न जिलों समेत कई राज्यों में सीमेंट का निर्यात करती है। अप्रैल माह से पहले 15 से 20 रैक सीमेंट व 10 से 12 रैक गेहूं का निर्यात किया जाता था। इससे स्टेशन की आमदनी में काफी बढ़ोत्तरी होती थी।
विज्ञापन

अप्रैल के आंकड़ों पर गौर करें तो गेहूं व सीमेंट के निर्यात से नौ करोड़ 12 लाख 56 हजार 283 रुपये की आमदनी हुई थी। यह आमदनी सितंबर में घटकर एक करोड़ 12 लाख 90 लाख 450 रुपये तक सिमटकर रह गई। मई से रेलवे स्टेशन से सामानों का निर्यात कम हो रहा है। आंकड़ों के अनुसार अगस्त में सबसे कम 60 लाख 55 हजार 19 रुपये की आमदनी हुई है। सामानों के निर्यात में कमी आने से रेलवे स्टेशन की आमदनी में भारी गिरावट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभागीय अधिकारियों के अनुसार गेहूं व सीमेंट के निर्यात में कमी आई है। जिस महीने में जितना निर्यात होता है उसी के अनुसार रेलवे स्टेशन की आमदनी होती है। दिसंबर से अप्रैल तक गेहूं आदि सामानों का निर्यात अधिक होता है इसलिए इस माह में भाड़ा अधिक आता है।

रेलवे स्टेशन की पिछले छह माह की आमदनी
माह - आमदनी (करोड़ में)
अप्रैल - 9,12,56,283 रुपये
मई - 4,42,68,574 रुपये
जून - 1,62,77,648 रुपये
जुलाई - 1,63,27,888 रुपये
अगस्त - 00,60,55,019 रुपये
सितंबर - 1,29,04,150 रुपये
कना व लकड़ी का बंद हो गया निर्यात
एक दशक पहले बड़ी मात्रा में कना व लकड़ी का निर्यात रेलवे स्टेशन से किया जाता था। इससे रेलवे स्टेशन की आमदनी में भारी बढ़ोत्तरी हुई थी। लेकिन कना व लकड़ी का निर्यात अब बंद हो गया। इसके चलते रेलवे की आमदनी में गिरावट आने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed