{"_id":"61003c578ebc3ef75b30e8be","slug":"friend-murdered-the-sc-man-in-illegal-affair-amethi-news-lko5887557174","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेम-प्रसंग में की थी दोस्त की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेम-प्रसंग में की थी दोस्त की हत्या
विज्ञापन
06 : अमेठी : संग्रामपुर थाने में मौजूद दलित युवक का हत्यारोपी व पुलिस टीम।
- फोटो : AMETHI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी। संग्रामपुर क्षेत्र में सोमवार शाम हुई के धर्मेंद्र कोरी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार उसके दोस्त जियालाल की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में इस्तेमाल तमंचा बरामद किया है। पुलिस का कहना है कि जियालाल ने प्रेम प्रसंग में रोड़ा बनने पर धर्मेंद्र की हत्या के चलते की थी।
पूरे तालुकदार मजरे गोरखापुर निवासी धर्मेंद्र कोरी की सोमवार देर शाम सरैया रामगढ़ संपर्क मार्ग पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक के ससुर अमेठी कोतवाली क्षेत्र के गांव पूरे बल्दू मजरे पूरब गांव निवासी राम दुलारे ने संग्रामपुर थाना क्षेत्र के आम पोखर मजरे गोरखापुर निवासी धर्मेंद्र के दोस्त जियालाल वर्मा पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी।
पुलिस ने केस दर्ज करने के साथ ही जियालाल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक जियालाल ने पूछताछ में बताया कि धर्मेंद्र की परिवार की एक महिला से प्रेम प्रसंग था। इसकी जानकारी होने पर धर्मेंद्र विरोध करने लगा था।
विज्ञापन
इससे नाराज जियालाल ने 25 जुलाई को धान की बेहन उखाड़ने के बहाने ले जाकर धर्मेंद्र की गोली मारकर हत्या कर दी। प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ यादव ने बताया कि आरोपी की निशानदेही पर तमंचा व एक खोखा भी बरामद कर लिया।