{"_id":"67f2d44819e9b2b12f05af83","slug":"four-teams-made-it-to-the-semi-finals-amethi-news-c-96-1-ame1002-137854-2025-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: चार टीमों ने सेमीफाइनल में जगह बनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: चार टीमों ने सेमीफाइनल में जगह बनाई
Mon, 07 Apr 2025 12:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 07 Apr 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
संग्रामपुर (अमेठी)। ठेंगहा प्राथमिक विद्यालय के बगल मैदान में आयोजित नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट के चौथे दिन शनिवार को तीन रोमांचक मुकाबले खेले गए। खेल रोमांच से भरपूर रहा, जहां शानदार प्रदर्शन कर चार टीमों ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।
पहला मुकाबला छतरपुर बनाम रीशु बालीपुर टीम के बीच खेला गया, जिसमें रीशु नाइन बालीपुर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ ओवर में 77 रन बनाए। जवाब में छतरपुर की टीम केवल 42 रन पर सिमट गई। 37 रन की शानदार जीत दर्ज कर रीशु बालीपुर के कप्तान रिशु को मैन ऑफ द मैच चुना गया। दूसरे मैच में अनुराग नाइन कपासी और स्पोर्टिंग क्लब प्रतापगढ़ आमने-सामने थे। अनुराग कपासी ने आठ ओवर में 58 रन बनाए। प्रतापगढ़ की टीम ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए सात विकेट से यह मुकाबला जीत लिया। पंकज दुबे को 26 रन और एक विकेट के लिए मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
तीसरे मुकाबले में छतरपुर और केसीसी ठेंगहा टीम के बीच भिड़ंत हुई। केसीसी ठेंगहा ने पहले खेलते हुए 32 रन बनाए। छतरपुर ने सात ओवर में 33 रन बनाकर एक रन से रोमांचक जीत दर्ज की। वहीं, लकी ड्राॅ के माध्यम से हैदर नाइन सुल्तानपुर ने सीधे सेमीफाइनल में प्रवेश किया। अब कुल चार टीमों ने अंतिम चार में जगह बना ली है। इसके बाद सेमीफाइनल और फाइनल मैच खेले जाएंगे। अंपायरों की भूमिका आशुतोष मिश्र, सुधीर शुक्ला और अनुपम श्रीवास्तव ने निभाई। मौके पर हनुमान प्रसाद मिश्र, हरिबक्स सिंह, सोनू मौर्य आदि मौजूद रहे।