फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Four roads of Tiloi will be built with 18 crores

18 करोड़ से बनेंगी तिलोई की चार सड़कें

Tue, 26 Oct 2021 11:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Oct 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Four roads of Tiloi will be built with 18 crores
तिलोई (अमेठी)। तिलोई तहसील क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों की खस्ताहाल चार सड़कों की सूरत जल्द ही बदली हुई नजर आएगी। सरकार ने इन सड़कों के लिए 18 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत कर दिया है। सड़कों का निर्माण जल्द शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है। सड़कों के दुरुस्त होने से बड़ी संख्या में लोगों को सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

तिलोई क्षेत्र की खस्ताहाल सड़कों की सूरत बदलने के लिए प्रदेश सरकार ने तिलोई विधानसभा क्षेत्र की अलग-अलग ग्राम पंचायतों में 31 किमी सड़क निर्माण के लिए धनराशि स्वीकृत की है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत तिलोई की चार प्रमुख जर्जर सड़कों का दुरुस्त करने के लिए जल्द ही निर्माण का कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

तिलोई ब्लॉक के गंगागढ़ से छतुहवा होते हुए अरियावा तक 12 किमी लंबी सड़क निर्माण के लिए 7 करोड़ 63 लाख 87 हजार, सिंहपुर ब्लाक क्षेत्र के अहोरवा भवानी से कैथनपुरवा तक 8 किमी लंबी सड़क निर्माण के लिए चार करोड़ 95 लाख नौ हजार, लखनऊ-सुल्तानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित चिलौली से सातनपुरवा तक छह किमी लंबी सड़क निर्माण के लिए लगभग चार करोड़ रुपये के अलावा बहादुरपुर ब्लॉक से पूरे गंगाराम तक पांच किमी. लंबी सड़क के लिए दो करोड़ पांच लाख 27 हजार रुपये शासन की ओर से स्वीकृत किये गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुल 31 किमी. सड़क के नवीन निर्माण के लिए शासन की ओर से 18 करोड़ रुपये स्वीकृत किये गए हैं। शीघ्र ही सड़कों का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। इससे क्षेत्र के सैकड़ों गांवों के लोगों को आवागमन में होने वाली कठिनाइयों से छुटकारा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed