{"_id":"61632af68ebc3e6c505a0741","slug":"four-people-of-amethi-died-in-road-accident-in-mathura-amethi-news-lko599525073","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा में हुए सड़क हादसे में अमेठी के चार लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा में हुए सड़क हादसे में अमेठी के चार लोगों की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फुरसतगंज (अमेठी)। तेंदुवा के तिनेरा गांव के एक ही परिवार के चार लोगों की मथुरा में रविवार सुबह हुए सड़क हादसे में मौत हो गई। चार अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। सूचना मिलने के बाद से परिवार में हड़कंप मचा है।
रविवार तड़के फुरसतगंज के तेंदुवा के गांव तिनेरा निवासी धर्मेन्द्र (35) अपने परिवार के साथ गुरुग्राम से कार से गांव लौट रहे थे। कार उनका साला अनीश चला रहा था। मथुरा में दिल्ली-आगरा हाईवे पर केडी मेडिकल के सामने कार अनियंत्रित होकर ट्रक में घुस गई। इसके चलते कार की छत उखड़ गई। तेज धमाके की आवाज सुन मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को केडी हॉस्पिटल में भर्ती कराया।
चौकी प्रभारी सुंदर सिंह कसाना ने बताया कि अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने धर्मेन्द्र, पत्नी लक्ष्मी (31), परिवार की सदस्य मोहिनी (19) व पड़ोसी कुसुमलता (26) को मृत घोषित कर दिया जबकि पूजा (22) गंभीर हैं। धर्मेन्द्र का बेटा अनिरुद्ध (6) व परिवार के सदस्य अनीश और मोहित को भी गंभीर चोटें आई हैं। सभी का उपचार चल रहा है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज परिजनों को सूचना दे दी है। एक साथ चार की मौत की सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया है।