फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Four injured in two accidents on Purvanchal Expressway

Amethi News: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर दो हादसों में चार घायल

Fri, 24 Jul 2026 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 24 Jul 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Four injured in two accidents on Purvanchal Expressway
बाजार शुकुल ​स्थित पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पलटी कार। स्रोत: स्थानीय नागरिक
बाजारशुकुल। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बृहस्पतिवार को अलग-अलग स्थानों पर हुए दो सड़क हादसों में चार लोग घायल हो गए। दोनों हादसों में कारें अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गईं। घायलों को सीएचसी बाजारशुकुल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसों के बाद कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित रहा, जिसे पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर सामान्य कराया।
विज्ञापन



एक्सप्रेसवे पर काजीपुर गांव के पास लखनऊ की ओर जा रही एसयूवी अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में फर्रुखाबाद निवासी देवांश (25) और उनके चाचा दीपू (35) घायल हो गए। वहीं नेवाजगढ़ गांव के पास हुए हादसे में सुल्तानपुर के धनपतगंज निवासी शिवभूषण मिश्र (47) और उनकी पत्नी ज्योति मिश्रा (45) घायल हो गईं, जबकि कार में सवार बेटा आदित्य (12) और बेटी छवि (14) सुरक्षित रहे।
विज्ञापन



पुलिस और यूपीडा की टीम ने घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी बाजारशुकुल भेजा। जहां उनकी हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष विवेक वर्मा ने बताया कि क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर एक्सप्रेसवे पर यातायात सामान्य करा दिया गया। घायलों के परिजनों को सूचना दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed