{"_id":"5f53c5858ebc3e3cb61c6b71","slug":"four-injured-in-road-accident-amethi-news-lko538660489","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपस में टकराईं अनियंत्रित ट्रक, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपस में टकराईं अनियंत्रित ट्रक, चार घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। थाना क्षेत्र से गुजरने वाले टांडा-बांदा राष्ट्रीय राजमार्ग पर जामो तिराहे के पास शनिवार सुबह दो ट्रक आपस मेें टकरा गए। इसमें दोनों ट्रक के चालक व परिचालक घायल हो गए। दुर्घटना के बाद एक ट्रक का चालक व परिचालक मौके से भाग निकले। ट्रकों की टक्कर से हाइवे पर आवागमन बाधित हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मार्ग डायवर्जन कर क्रेनों की मदद से दुर्घटनाग्रस्त ट्रकों को सड़क से हटाया।
गौरीगंज कस्बे से गुजरने वाले टांडा-बांदा राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार अलसुबह बाइक सवार को बचाने के चक्कर में दो ट्रक अनियंत्रित होकर आपस में टकरा गए। दुर्घटना में एक ट्रक पर सवार उन्नाव जिले के बीघापुर निवासी चालक नारायन व परिचालक विवेक गंभीर रूप से घायल हो गए तो दूसरी ट्रक का चालक व परिचालक घायल होने के बावजूद मौके से भाग निकले। दुर्घटना के बाद पहुंचे लोगों ने नारायन व विवेक को अस्पताल पहुंचाया जहां उनका इलाज चल रहा है।
दोनों ट्रक की दुर्घटना से टांडा-बांदा राष्ट्रीय राजमार्ग पूरी तरह बाधित हो गया। मार्ग बाधित होने की सूचना पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने हनुमान तिराहे के पास से मार्ग डायर्वट करते हुए छोटे वाहनों को जीजीआईसी संपर्क से जामो मार्ग व रायबरेली मार्ग पर वाहनों के आवागमन की व्यवस्था बनाई। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने क्रेन की मदद से दोनों दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को सड़क से किनारे कराते हुए दोपहर बाद यातायात बहाल कराया।
विज्ञापन
आवागमन बाधित होने से दोनों हाइवे के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लगी रही। दोपहर बाद मार्ग पर यातायात बहाल होने के बाद पुलिस कर्मियों व आम नागरिकों ने राहत की सांस ली। प्रभारी निरीक्षक देवेश कुमार ने बताया कि अभी किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने के बाद केस दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।