फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Four girls missing from home were found in Bareilly

घर से लापता चार किशोरियां बरेली में मिलीं

Thu, 13 Oct 2022 11:25 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Oct 2022 11:25 PM IST
विज्ञापन
Four girls missing from home were found in Bareilly
संग्रामपुर (अमेठी)। देवरसा गांव में रहने वाली चार किशोरियां बुधवार शाम संदिग्ध हालात में लापता हो गई थीं। परिजनों की शिकायत मिलते ही पुलिस ने उनकी तलाश शुरू की। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच पड़ताल के दौरान चारों किशोरियां आधी रात के बाद बरेली में बरामद हुईं। स्थानीय पुलिस सभी को लाने के लिए बरेली गई है।
विज्ञापन

संग्रामपुर थाना क्षेत्र के देवरसा मजरे मुहीबशाह के बेचूलाल की पुत्री ज्योति (16), राम जतन की पुत्री सपना (15), राजेश की पुत्री अंजलि (15) व राम कुमार की पुत्री रुचि (13) बुधवार शाम चार बजे के करीब घर से घास काटने की बात कहकर खेत की तरफ गईं थीं। देर शाम तक सभी के घर वापस न आने पर परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की। न मिलने पर परिजनों ने मामले से संग्रामपुर पुलिस को अवगत कराया।
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने केस दर्ज कर खोजबीन शुरू की। घटना की जानकारी मिलते ही अमेठी पुलिस अधीक्षक डॉ. इलामारन जी., एएसपी हरेंद्र कुमार व सीओ अमेठी लल्लन सिंह भी गांव पहुंच गए। बरामदगी के लिए एसपी ने पांच टीमें गठित करते कीं। बड़गांव, विशेषरगंज, मेला की बगिया सहित सभी बाजारों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जाने लगे। इस दौरान अमेठी की ओर जा रहे एक रिक्शे में चारों किशोरियों के जाने की पुष्टि हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

तत्काल एसपी ने अमेठी थाना प्रभारी को अमेठी रेलवे स्टेशन पर लगे सीसीटीवी फुटेज देखने को कहा। पद्मावत एक्सप्रेस के समय रेलवे स्टेशन पर जाती दिखीं। जानकारी होते ही तत्काल एसपी ने पद्मावत एक्सप्रेस ट्रेन का लोकेशन लेकर बरेली प्रशासन को घटना की सूचना देते हुए मदद मांगी। वहीं बरेली प्रशासन ने जीआरपी पुलिस को घटना की जानकारी दी। जीआरपी पुलिस ने ट्रेन आने पर ट्रेन रोककर किशोरियों को बरामद कर लिया। किशोरियों के मिल जाने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। एसपी ने बताया कि पुलिस की एक टीम किशोरियों को बरेली से वापस लाने के लिए रवाना की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed