फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Four arrested with 18 cases of alcohol

18 पेटी शराब के साथ चार तस्कर दबोचे

Mon, 15 Mar 2021 10:13 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Mar 2021 10:13 PM IST
विज्ञापन
Four arrested with 18 cases of alcohol
गौरीगंज (अमेठी)। स्वाट और जामो थाने की पुलिस ने सोमवार सुबह मालवाहक वाहन से 810 शीशी शराब बरामद करने के साथ कार सवार चार तस्करों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

जामो के रानी गणेश कुंवरि महाविद्यालय के पास मालवाहक वाहन पर 18 पेटी शराब मिलने के बाद पुलिस ने उसके साथ एक कार पर सवार चार लोगों को पकड़ा।
एक आरोपी मौके से फरार हो गया। आरोपियों की पहचान पूरे जालिम निवासी विवेक सिंह, बलभद्रपुर गांव निवासी अभिषेक मिश्र, रामपुर चौधरी निवासी सुरेंद्र कुमार व गौरा खास निवासी बबलू अग्रहरि के रूप में हुई। फरार आरोपी का नाम लोरिकपुर गांव निवासी शुभम पांडेय बताया गया है।
पेटियों में 810 शीशी शराब मिली। एसपी दिनेश सिंह ने बताया कि बरामद शराब की कीमत एक लाख 50 हजार रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed