{"_id":"64a30a6e35d3dff4cd0ffa8a","slug":"four-arrested-in-connection-with-robbery-at-businessmans-house-amethi-news-c-96-1-ame1002-1318-2023-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: व्यापारी के घर डकैती के मामले में चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: व्यापारी के घर डकैती के मामले में चार गिरफ्तार
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। रामगंज कस्बे में उर्वरक व्यापारी के घर हुई डकैती के मामले का सोमवार को पुलिस ने खुलासा किया है। इस मामले में चार डकैतों को गिरफ्तार कर उनके पास से 1.75 लाख रुपये नगद व जेवरात भी बरामद किए गए हैं। इनके पास से तमंचा व कारतूस भी बरामद किया गया है। डकैतों को पकड़ने वाली पुलिस टीम को 25 हजार रुपये का पुरस्कार देने का ऐलान एसपी ने किया है।
रामगंज थानाक्षेत्र से गुजरने वाले प्रयागराज-अयोध्या हाईवे पर बीते बुधवार की रात कस्बा निवासी उर्वरक व्यापारी चंद्र प्रकाश जायसवाल उर्फ लवकुश को बदमाशों ने अपना निशाना बनाया था। घर में घुसकर बदमाशों ने व्यापारी की पत्नी साक्षी, पुत्री सुरभि, आस्था व शगुन पुत्र आयांश के साथ घर आए रिश्तेदार शुभम को एक कमरे में बंधक बना असलहे की नोक पर नगदी व जेवर लूट लिए थे।
एसपी डॉ. इलामारन जी ने सोमवार को बताया कि रविवार को पुलिस टीम ने जनता इंटर कॉलेज के पास प्रतापगढ़ के कोहड़ौर निवासी सूरज सरोज, पट्टी थाने के बहाउद्दीनपुर निवासी धीरज यादव, रामगंज थाने के कस्बा निवासी नसीम कुरैशी व गल्लामंंडी निवासी संजय सोनी को पकड़ लिया। इनके पास से 1.75 लाख रुपये नकद के साथ दो जोड़ी पायल, सोने की चार अंगूठी, एक जोड़ा कान सुई-डोरा सोने का, दो सोने की चेन, एक नाक की कील, कान का झाला, तीन मंगल सूत्र, एक सोने की लाॅकेट, दो करधन, चार चांदी की चूड़ी, चांदी का सिक्का व छह सोने के ब्रेसलेट बरामद हुए। पकड़े गए दो लोगों के पास से तमंचा व कारतूस भी मिला है।
विज्ञापन
एसपी ने बताया कि पकड़े गए लोगों ने उर्वरक व्यापारी के घर घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार करते हुए बरामद सामान व्यापारी का बताया। बताया कि घटना में दो और शामिल थे, उनकी गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन किया गया है। एसपी ने बताया कि पकड़े गए चार लोगों के खिलाफ कोई पुराना आपराधिक केस नहीं है। घटना का अनावरण करने वाली टीम को 25 हजार रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की है।