{"_id":"5ecd48508ebc3e903f6c3945","slug":"four-arrest-amethi-news-lko5232025181","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस के हत्थे चढ़े हत्या में फरार चल रहे चार आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस के हत्थे चढ़े हत्या में फरार चल रहे चार आरोपी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। स्थानीय थाने के डिहवा गांव में मारपीट के दौरान हुई मौत के मामले में आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस ने मंगलवार को चार आरोपियों को धर दबोचा। पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर आला कत्ल भी बरामद कर लिया गया है। आरोपियों का चालान भेजने के बाद पुलिस चार्ज शीट दाखिल करने की कोशिश में जुटी है।
गौरीगंज थाने के डिहवा गांव में बीते दिनों पाइप लगाने के विवाद में दो पक्ष आमने सामने हो गए। विवाद में घायल रसूल की इलाज के दौरान मौत होने के बाद पुलिस ने दर्ज केस में हत्या की धारा बढ़ाते हुए आरोपियों की तलाश शुरू की थी। सोमवार को मुखबिर की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक परशुराम ओझा ने बाबूगंज बाजार के पास चार संदिग्ध को धर दबोचा।
पकड़े गए आरोपियों की पहचान डिहवा गांव निवासी फतेह बहादुर, मो. हबीब, मो. हसन व मो. मुस्तकीम के रूप में हुई। पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर गांव के बाहर चकमार्ग के किनारे आला कत्ल बरामद किया। पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर आला कत्ल बरामद होने के बाद सभी का मेडिकल कराते हुए उनका चालान कोर्ट भेज दिया गया।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक ने विवाद के दौरान हुई रसूल की हत्या में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार करने तथा उनका चालान कोर्ट भेजने की पुष्टि की है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पूरे प्रकरण की जांच चल रही है जल्द ही आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट कोर्ट में दाखिल करते हुए पैरवी कर सजा दिलाई जाएगी।