फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Following the path of injustice leads to destruction

Amethi News: अन्याय के रास्ते पर चलने से होता है विनाश

Mon, 24 Feb 2025 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 24 Feb 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Following the path of injustice leads to destruction
शाहगढ़ (अमेठी)। स्थानीय विकास खंड के पूरे बलुवन मजरे कुशबैरा में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन प्रवाचक अनिलेश शास्त्री ने विभिन्न प्रसंगों का वर्णन किया। बताया कि भगवान कृष्ण ने दुर्योधन के 56 प्रकार के भोजन त्याग कर विदुर के घर शाक-रोटी ग्रहण की।
विज्ञापन



प्रवाचक ने सती चरित्र, शिव विवाह का प्रसंग सुनाया। बताया कि जिस प्रकार से चंदन के वृक्ष में शीतलता और सुगंध होती है, उसी प्रकार मनुष्य को भी पांच तरह की सेवाएं करनी चाहिए, जिसमें संन्यास, गृहस्थ, वानप्रस्थ, स्त्री धर्म और दान सेवा करनी चाहिए। यह सेवाएं करने से मनुष्य का जीवन सुखमय और आनंदमय हो जाता हैं।
विज्ञापन



प्रवाचक ने कहा कि महाभारत में अन्याय और न्याय की लड़ाई हुई। विदुर ने धृतराष्ट्र को पांडवों के साथ अन्याय न करने की सलाह दी, लेकिन धृतराष्ट्र ने न्याय को छोड़ पुत्र मोह में अन्याय का रास्ता चुना। आखिरकार उनका पुत्र मोह में लिया गया निर्णय परिवार के विनाश का कारण बना। अन्याय के रास्ते पर चलने से विनाश होता है। इस मौके पर जगदंबा प्रसाद त्रिपाठी मनीषी, जगदीश प्रसाद मिश्र, संदीप मिश्र, दयाशंकर शुक्ला, अशोक कुमार मिश्र, गोविंद सिंह, जय करन सिंह, राजाराम यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed