फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   flyover will be made

ककवा रोड रेलवे क्रासिंग पर बनेगा 640 मीटर लंबा फ्लाईओवर

Fri, 17 Jul 2020 10:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
flyover will be made
अमेठी। शहर के ककवा रोड रेलवे क्रॉसिंग पर फ्लाईओवर निर्माण का कार्य आखिरकार शुरू हो गया है। करीब 21 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह पुल 640 मीटर लंबा होगा। कार्यदाई संस्था के अधिकारियों व कर्मचारियों ने फ्लाईओवर निर्माण के लिए नापजोख कर निशानदेही का कार्य शुरू कर दिया है। पुल बनने सेे क्षेत्र की तीन लाख से अधिक आबादी को आवागमन में सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन

शहर के ककवा रोड स्थित 102-बी रेलवे क्रॉसिंग पर बहुप्रतीक्षित रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण की कवायद आखिरकार शुरू हो गई है। बीते कई दशक से क्षेत्रवासी ओवरब्रिज निर्माण की मांग कर रहे थे। प्रदेश सरकार और रेल मंत्रालय की सहमति के बाद करीब 21 करोड़ की लागत से रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज के निर्माण का कार्य शुरू होने जा रहा है। ओवरब्रिज निर्माण के लिए सेतु निर्माण निगम लिमिटेड अयोध्या को कार्यदायी संस्था नामित किया गया है।
विज्ञापन

कार्यदायी संस्था के अधिकारियों ने नापजोख कर निशानदेही का कार्य शुरू कर दिया है। ओवरब्रिज निर्माण के बाद आसपास जिलों के साथ ही जिले की तीन लाख से अधिक आबादी को सहूलियत मिलेगी। कार्यदायी संस्था के सहायक अभियंता लोकेश खरे ने बताया कि ओवरब्रिज निर्माण के लिए निशानदेही एवं नापजोख चल रही है। जल्द ही पुल निर्माण का कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

फ्लाईओवर के लिए हुए कई आंदोलन
क्षेत्र के लोग पिछले कई दशक से ककवा रोड स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज निर्माण की मांग कर रहे थे। इसके लिए क्षेत्रवासियों ने कई बार धरना प्रदर्शन किया। धरना प्रदर्शन करने वालों पर कई मुकदमे भी लिखे गए। दिवंगत किसान नेता प्रमोद मिश्रा प्रमुख रूप से लगातार ओवरब्रिज निर्माण के लिए संघर्षरत रहे। ओवरब्रिज निर्माण कार्य शुरू होने से क्षेत्रवासियों का सपना साकार होता दिखाई पड़ रहा है।
जाम की समस्या से मिलेगी निजात
लखनऊ वाराणसी रेल मार्ग पर स्थित 102-बी रेलवे क्रॉसिंग सबसे व्यस्ततम क्रॉसिंग है। रेलमार्ग पर ट्रेनों की संख्या अधिक होने के चलते यह क्रॉसिंग ज्यादातर बंद रहती है। जिसके चलते शहर में लंबा जाम लगता था। लोग घंटों जाम में फंसकर कर आते-जाते हैं। इस क्रॉसिंग पर कई लोगों की जान भी जा चुकी है। ओवरब्रिज निर्माण के बाद लोगों को जाम की समस्या से निजात मिल जाएगी।

डायवर्जन के लिए चिन्हित किया रूट
रेल उपरिगामी सेतु के निर्माण अवधि में शहर से ककवा रोड जाने वाला रूट डायवर्ट रहेगा। ककवा रोड पर अठेहा की तरफ से आने वाले पुलिस लाइंस के बगल से रायपुर फुलवारी प्राथमिक विद्यालय होते हुए रेल समपार संख्या 104-सी क्रॉस कर गौरीगंज-अमेठी मार्ग पर पहुंचेंगे। यहां से लोग अमेठी शहर, प्रतापगढ़ व सुलतानपुर तथा गौरीगंज व रायबरेली की ओर जा सकेंगे। अठेहा की तरफ जाने वालों को भी इसी रूट से होकर जाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed