फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Fixed amount of expenditure for the candidates of president and corporeter

Amethi News: अध्यक्ष और सभासदों के उम्मीदवाराें के लिए खर्च धनराशि तय

Thu, 27 Apr 2023 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 27 Apr 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
Fixed amount of expenditure for the candidates of president and corporeter
गौरीगंज (अमेठी)। नगरीय निकाय चुनाव लड़ने वाले अध्यक्ष और सभासद पद के उम्मीदवारों के लिए निर्वाचन आयोग ने खर्च की धनराशि निर्धारित कर दी है। यदि निर्धारित राशि से अधिक खर्च किया तो उम्मीदवार की जमानत जब्त करने के साथ विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

राज्य निर्वाचन आयोग ने नगर पालिका परिषद में अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी ठोक रहे उम्मीदवारों को चुनाव प्रचार आदि में व्यय करने के लिए अधिकतम नौ लाख रुपये की छूट दी है। नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के उम्मीदवार ढाई लाख रुपये ही खर्च कर सकेंगे। चुनाव में खर्च की गई धनराशि को निर्वाचन व्यय लेखा रजिस्टर में दर्ज करना होगा। गठित कमेटी को समय-समय पर जांच के लिए देना होगा।
विज्ञापन

चुनाव समापन के बाद रजिस्टर में दर्शाए गए खर्च का बिल बाउचर व्यय कमेटी के समक्ष प्रस्तुत करने के भी निर्देश दिए गए हैं। निर्वाचन आयोग की गाइड लाइन के अनुसार, नगर पालिका परिषद में सभासद के उम्मीदवार दो लाख रुपये व नगर पंचायत में सभासद के उम्मीदवार 50 हजार रुपये खर्च कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्याशियों के व्यय में जोड़ी जाएगी यह धनराशि सामग्री - धनराशि
बाइक - 150
ऑटो - 800
कार - 1200
बोलेरो - 1000
बस - 2400
ट्रक - 3500
प्रचार सीडी - 1000
वीवीआईपी भोजन - 300
सामान्य भोजन - 50
पूड़ी-सब्जी - 30
जलपान - 20
गुलाब की माला - 40
छोटी माला - 20

खर्च पर की जाएगी निगरानी
चुनाव प्रचार के दौरान खर्च होने वाली धनराशि की निगरानी के लिए टीम गठित की गई। अगर कोई प्रत्याशी चुनाव में खर्च धनराशि को कम दिखाएंगे और जांच में ज्यादा मिला तो उसके खिलाफ आयोग के दिशा निर्देशों पर कार्रवाई की जाएगी।
अजित कुमार सिंह, उप जिला निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed