फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   five injured in dispute

मामूली विवाद में दबंगों ने बोला धावा, पांच घायल

Sun, 29 Aug 2021 08:47 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 08:47 PM IST
विज्ञापन
five injured in dispute
06 : बाजार शुकुल : अस्पताल में घायलों को उपचार के लिए पहुंचाते पुलिस कर्मी। - फोटो : AMETHI
बाजार शुुकुल (अमेठी)। स्थानीय थाने के पूरे भगोले मजरे मखदूमकला गांव में रविवार को आबादी भूमि पर कब्जे को लेकर दबंगों ने एक परिवार की जमकर पिटाई कर दी। मारपीट में परिवार के पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। विवाद की सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराने के बाद केस दर्ज कर जांच व कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन

बाजार शुकुल के पूरे भगोल मजरे मखदूमपुर कला गांव में रविवार को आबादी भूमि पर गांव निवासी अमेरिका, हरिश्चंद्र, दिनेश, जानकी देवी निर्माण कर कब्जा करने लगे तो संतलाल ने इसका विरोध किया। विरोध करने के बाद नाराज लोगों ने लाठी-डंडो से संतलाल व उनकेे परिवार पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन

इन लोगों ने संतलाल के साथ ही परमेश, रामावती, राधारानी व परवीन की जमकर पिटाई कर दी। चीख-पुकार पर एकत्र ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया जहां उपचार के बाद चिकित्सकों ने संतलाल, रामावती और परवीन की हालात नाजुक देख ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपचार के बाद पुलिस ने संतलाल के पुत्र की तहरीर पर नामजद केस दर्ज कर मामले की जांच-पड़ताल व कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक प्रेमचंद सिंह ने बताया की आबादी की जमीन को लेकर मारपीट हुई है। केस दर्ज हुआ है। पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed