फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Five corona positive patients found in Amethi

अमेठी में मिले पांच कोरोना पॉजिटिव मरीज

Mon, 09 Nov 2020 09:53 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Nov 2020 09:53 PM IST
विज्ञापन
Five corona positive patients found in Amethi
अमेठी। जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार सुस्त होती जा रही है। रविवार रात 1,953 लोगों की जांच रिपोर्ट में पांच स्थानीय पॉजिटिव मिले। रिपोर्ट मिलने के बाद संक्रमित क्षेत्रों में प्रोटोकॉल के तहत बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन को रविवार देर रात सात व आठ नवंबर को अलग-अलग स्थानों से एंटीजन, ट्रूनॉट व आरटीपीसीआर विधि से स्वास्थ्य विभाग की ओर से संकलित 1,953 लोगों की सैंपलिंग रिपोर्ट मिली। रिपोर्ट में पांच स्थानीय नागरिक के संक्रमित होने तथा 1,948 की रिपोर्ट निगेटिव मिली।
विज्ञापन

रिपोर्ट में जगदीशपुर ब्लॉक के तीन तो तिलोई व मुसाफिरखाना ब्लॉक के एक-एक स्थानीय नागरिक शामिल हैं। रिपोर्ट मिलने के बाद अस्पताल में भर्ती व होम आइसोलेट संक्रमण मुक्त हो चुके संक्रमितों के स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद उन्हें डिस्चार्ज भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संक्रमित क्षेत्र में प्रोटोकॉल के तहत बचाव कार्य शुरू करने का निर्देश गठित टीम को देते हुए बचाव संक्रमण मुक्त कार्य करने में लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।

डीएम ने बताया कि जिले में अब तक 2,996 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। जिनमें से उपचार के बाद 2,841 सही हो चुके हैं। संक्रमित मरीजों में 27 की मौत हो चुकी है तो वर्तमान में 127 मरीज अस्पताल व होम आइसोलेट रहकर उपचाराधीन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed