{"_id":"5fecb3588ebc3e3b623adad7","slug":"five-accused-named-amethi-news-lko557370842","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस टीम पर हमले के मामले में पांच नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस टीम पर हमले के मामले में पांच नामजद
विज्ञापन
अमेठी। गो-तस्करी में वांछित चल रहे आरोपियों के यहां दबिश देने गई पुलिस टीम पर मंगलवार भोर हुए हमले में पुलिस ने पांच नामजद समेत कई अज्ञात के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया है। केस दर्ज करने के बाद पुलिस सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव बनकटवा निवासी कन्हैया लाल उर्फ गोकुल, राकेश उर्फ नन्हे तथा राजेश कुमार गो-तस्करी, पशु चोरी तथा 112 नंबर पुलिस टीम से मारपीट के मामले में वांछित चल रहे थे। सोमवार देर रात मुखबिर ने एसएचओ श्याम सुंदर को वांछितों के घर में मौजूद होने की सूचना दी।
सूचना पर सक्रिय कोतवाल ने मंगलवार भोर में पुलिस टीम के साथ वांछितों के घर दबिश देकर तीनों को गिरफ्तार कर लिया। इसी बीच पवन कुमार व सुनील कुमार मौके पर आ गए और कोतवाल से हाथापाई करने लगे। कोतवाल से कुछ लोगों को भिड़ा देख टीम के अन्य सदस्य उस ओर दौड़े तब तक पुलिस जीप पर बैठाए गए तीनों आरोपी भी बाहर निकल आए और पुलिस टीम से भिड़ गए।
विज्ञापन
ईंट-पत्थर चलाने के साथ ही लाठी-डंडों से किए गए हमले में सिपाही रजनेश व कोतवाल घायल हो गए। कोतवाल की तहरीर पर पुलिस पांच नामजद समेत कई अज्ञात के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश में छापामारी कर रही है।