{"_id":"5ec6ae018ebc3e903f6c373a","slug":"firing-amethi-news-lko522579016","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाद में भिड़े दो पक्ष, फायरिंग के साथ तोड़ी बाइकें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाद में भिड़े दो पक्ष, फायरिंग के साथ तोड़ी बाइकें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। स्थानीय थाने के विसूरा मजरे संभावा गांव में गुरुवार को मामूली विवाद में दो पक्ष आमने-सामने हो गए। विवाद में लाठी-डंडों से मारपीट के साथ दहशत फैलाने की नियत से हवाई फायरिंग के साथ बाइकें क्षतिग्रस्त कर दी गई। सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजते हुए पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
गौरीगंज थाने के विसूरा मजरे संभावा गांव में गुरुवार सुबह भूमि विवाद के समझौते के दौरान दो पक्ष आमने-सामने हो गए। देखते-देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष के लोग लाठी-डंडों से एक-दूसरे की पिटाई करने लगे। इस दौरान किसी ने दहशत फैलाने की नियत से हवाई फायरिंग करते हुए कई बाइकों को क्षतिग्रस्त कर दिया। विवाद बढ़ता देख किसी ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस को आता देख बवाल कर रहे लोग मौके से भाग गए। गांव पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भेजते हुए एहतियातन गांव में फोर्स तैनात कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने मानवेंद्र बहादुर सिंह की तहरीर पर गांव के संजय यादव, दान बहादुर, राजकुमार, दिनेश कश्यप, रमेश यादव, विकास तिवारी व राजकुमार के खिलाफ केस दर्ज किया है। दूसरे पक्ष के संजय यादव की मानें तो पुलिस उनकी तहरीर पर न तो केस दर्ज कर रही है और न ही घायलों का मेडिकल करवा रही है। प्रभारी निरीक्षक परशुराम ओझा ने बताया कि गांव में मानवेंद्र सिंह की पिटाई कुछ लोगों ने की है। फायरिंग की बात निराधार है। बताया कि मानवेंद्र सिंह की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है। दूसरा पक्ष फर्जी केस दर्ज कराना चाह रहा है इसलिए दूसरे पक्ष का केस नहीं दर्ज किया गया है। पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है।