{"_id":"61eaead4539a38770f2edc10","slug":"fire-was-fired-from-a-pistol-in-a-minor-dispute-two-injured-amethi-news-lko6144861113","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामूली विवाद में तमंचे से झोंका फायर, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मामूली विवाद में तमंचे से झोंका फायर, दो घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी। कोतवाली क्षेत्र के गांव सुंदरपुर में मामूली विवाद को लेकर एक युवक ने तमंचे से फायर झोंक दिया। घटना में एक दुकानदार व ग्रामीण घायल हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने दोनों घायलों को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उनकी हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस आरोपी युवक की तलाश में जुटी है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव पीथीपुर निवासी मयंक शुक्ल अपने साथी सूरज शुक्ल और रवि सिंह के साथ शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे बाइक से गौरीगंज दवा कराने जा रहे थे। गोसाईगंज ताला मार्ग पर स्थित सुंदरपुर निवासी भीष्म पितामह की दुकान पर पान मसाला लेने के लिए रुक गए। वहां मौजूद सुंदरपुर गांव निवासी डब्बू यादव से उनकी कहासुनी हो गई।
आरोप है कि विवाद बढ़ा तो डब्बू यादव ने तमंचा निकालकर उन पर फायर झोंक दिया। घटना में मयंक, सूरज और रवि तो बाल-बाल बच गए लेकिन वहां मौजूद दुकानदार भीष्म पितामह और गांव निवासी ग्रामीण धर्मेंद्र उर्फ दवाई लाल यादव गोली का छर्रा लगने से घायल हो गए।
विज्ञापन
घटना के बाद आरोपी डब्बू मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। घायल दुकानदार भीष्म पितामह और धर्मेंद्र को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी भेजवाया।
अस्पताल में मौजूद चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की हालत गंभीर देख हायर सेंटर रेफर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मयंक की तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश के साथ अन्य वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गांव में मचा हड़कंप
सुंदरपुर गांव में भीष्म पितामह की दुकान के समीप हुई फायरिंग के बाद गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों से घटना के संबंध में पूछताछ कर युवक के बारे में जानकारी हासिल की। गोलीकांड क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
आरोपी युवक हत्या के मामले में जा चुका जेल
पिछले 19 मार्च को गांव निवासी कृष्ण देव ओझा की हत्या के मामले में आरोपी डब्बू यादव जेल जा चुका है। डब्बू पिछले दिनों जमानत पर जेल से बाहर आया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपी जमानत पर चल रहा है। इसके विरुद्ध 110 जी की भी कार्यवाही की गई है।