{"_id":"6807eb8feb9b1c297203142d","slug":"fight-over-parking-of-bike-four-injured-amethi-news-c-96-1-ame1002-138882-2025-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: बाइक खड़ी करने को लेकर मारपीट, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: बाइक खड़ी करने को लेकर मारपीट, चार घायल
Wed, 23 Apr 2025 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 23 Apr 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। संभावा गांव में सोमवार शाम बाइक खड़ी करने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। शादी समारोह के दौरान हुए इस विवाद में लाठी-डंडे चले और फायरिंग की कई। दोनों ओर से हुए हमले में चार लोग घायल हो गए। एक युवक के पैर में गोली लगने की बात सामने आई है।
गांव निवासी पप्पू कश्यप के घर पर शादी के उपलक्ष्य में प्रीतिभोज कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान बाइक खड़ी करने को लेकर सोनू कश्यप और जयप्रकाश के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि जयप्रकाश घर लौट गया, लेकिन कुछ देर बाद सोनू अपने साथियों के साथ उसके घर पहुंचा और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इससे जयप्रकाश और उसकी मां करमा देवी घायल हो गए। जानकारी मिलने पर जयप्रकाश पक्ष के लोगों ने सोनू कश्यप के घर पर धावा बोल दिया।
इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। फायरिंग में सोनू के पैर में गोली लगने की बात कही जा रही है, हालांकि डॉक्टरों ने इसकी पुष्टि नहीं की है। हमले में सोनू की भाभी केशकुमारी भी घायल हो गई हैं। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से सोनू की हालत गंभीर होने पर उसे केजीएमयू लखनऊ रेफर कर दिया गया। वहीं जयप्रकाश पक्ष से संजय यादव भी घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार, संजय यादव रायबरेली जिला अस्पताल में खुद को दुर्घटना में घायल बताकर भर्ती हुए, जहां से उन्हें एम्स रेफर किया गया है। पुलिस टीम एम्स पहुंचकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
घटना में घायल सोनू के भाई मूलचंद की तहरीर पर संजय यादव सहित चार नामजद व कुछ अज्ञात लोगों के विरुद्ध हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं जयप्रकाश की मां करमा देवी की तहरीर पर सोनू कश्यप सहित तीन नामजद और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। प्रभारी निरीक्षक श्याम नारायण पांडेय ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है।