फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Feeders of Gauriganj sub-centre stopped, electricity remained out for six hours

Amethi News: गौरीगंज उपकेंद्र के फीडर हुए ठप, छह घंटे रही बिजली गुल

Mon, 15 Jul 2024 03:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 15 Jul 2024 03:41 AM IST
विज्ञापन
Feeders of Gauriganj sub-centre stopped, electricity remained out for six hours
अमेठी सिटी। भीषण गर्मी में बिजली कटौती से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। शनिवार रात जिला मुख्यालय की आपूर्ति से रात बाधित हो गई, जिससे करीब 50 हजार की आबादी को जाग कर आधी रात गुजारनी पड़ी। शनिवार आधी रात बिजली आपूर्ति बहाल हुई तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। ग्रामीण क्षेत्रों में दिन में रोस्टर की कटौती व रात में ट्रिपिंग और लो वोल्टेज से लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। जिले के पर्याप्त बारिश न होने से लोग दिन में भीषण गर्मी से परेशान हैं ही, लेकिन रात को बिजली व्यवस्था ध्वस्त होने से लोगों का सुकून की नींद लेना मुश्किल हो गया है। शहर में रात करीब नौ बजे से बिजली कटौती हुई जो आधी रात के बाद दो बजे बहाल हो पाई। गौरीगंज शहरी क्षेत्र के उपकेंद्र के जीजीआईसी व तहसीलरोड फीडर की आपूर्ति रात में आठ बजे बंद हो गई। लोगों ने पावर कॉर्पोरेशन कर्मियों को फोन करना शुरू किया तो मोबाइल बंद मिले।
विज्ञापन

कुछ ऐसा ही हाल ग्रामीण क्षेत्रों में भी है। गांवों में 18 और शहरों में 20-22 घंटे बिजली आपूर्ति फिलहाल सपने की बात हो चुकी है। बिजली विभाग के अधिकारी कटौती का कारण ओवरलोडिंग और लोकल फाल्ट बता रहे हैं।
विज्ञापन

रोस्टर के अनुसार हो रही आपूर्ति
प्रभारी अधीक्षण अभियंता रोहित कुमार ने बताया कि शनिवार रात निविदा लाइनमैन की मौत से शहरी क्षेत्र की आपूर्ति में व्यवधान हुआ था। अन्य क्षेत्र में रोस्टर के अनुसार बिजली आपूर्ति की जा रही है। फाल्ट सही करने के लिए कुछ समय के लिए कटौती होती है। कोशिश है कि लोगों को निर्बाध आपूर्ति मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed