{"_id":"69178889b661aa5f8a0081d4","slug":"father-and-son-die-after-their-car-collides-with-a-tree-while-trying-to-save-cattle-amethi-news-c-96-1-lu11010-152337-2025-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: मवेशी को बचाने में पेड़ से टकराई कार, पिता-पुत्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: मवेशी को बचाने में पेड़ से टकराई कार, पिता-पुत्र की मौत
Sat, 15 Nov 2025 01:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sat, 15 Nov 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
कमरौली के पूरे नाती दुबे का पुरवा गांव में पिता-पुत्र की मौत के बाद गमगीन परिजन। संवाद
सिंहपुर/जगदीशपुर। इन्हौना-अहोरवा भवानी मार्ग पर बृहस्पतिवार रात मवेशी को बचाने के चक्कर में एक कार बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार पर सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई और परिवार के दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का उपचार पीजीआई लखनऊ में चल रहा है।
कमरौली के पूरे नोती दुबे का पुरवा निवासी कुंवर बहादुर ने बताया कि उनके भाई रंगबहादुर (70) की छोटी बेटी की ससुराल रायबरेली के महराजगंज स्थित सियानपुर सोथी गांव में है। बुधवार को वहां आग लगने की जानकारी मिलने पर रंगबहादुर अपने बेटे विनय (35), भाई अमर बहादुर (45) और दामाद शिवरतनगंज के पूरे अवस्थी गांव के राहुल (30) के साथ कार से निकले थे।
देर रात लौटते समय कार सहादरगंज के पास मवेशी के अचानक सड़क पर आने से अनियंत्रित हुई और पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि चारों लोग कार में ही फंस गए। स्थानीय लोगों ने चीख सुनकर पुलिस को बुला लिया। कड़ी मशक्कत के बाद कार को काटकर चारों को बाहर निकाला गया। सीएचसी पहुंचने पर डॉक्टरों ने रंगबहादुर और विनय को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
अमर बहादुर और राहुल की गंभीर हालत देख चिकित्सकों ने उन्हें पीजीआई लखनऊ रेफर कर दिया। गांव में पिता-पुत्र की मौत की खबर मिलते ही शोक छा गया। परिजन बदहवास हैं। थाना प्रभारी प्रदीप सिंह ने बताया कि अभी तक तहरीर नहीं मिली है। जांच की जा रही है।
परिवार में चीख-पुकार, हर आंख नम
रंगबहादुर और विनय की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पत्नी छेदाना देवी बार-बार बेहोश हो रही थीं। होश में आते ही पति और बेटे के बारे में पूछ रही थीं। विनय की पत्नी निशा का रो-रोकर बुरा हाल है। बच्चे सलोनी, शालू और मन्नू भी बेहाल हैं। भाई और पिता की मौत से सुमन, मनोज, अनिल और भविष्य गमगीन हैं।