फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   father and doctor son died in road accident

अलग-अलग दुर्घटना में पिता-पुत्र समेत तीन की मौत

Tue, 08 Feb 2022 12:42 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
father and doctor son died in road accident
भादर/ तिलोई (अमेठी)। पीपरपुर व मोहनगंज थानाक्षेत्रों में 24 घंटे में हुई अलग-अलग हुई दुर्घटना में पिता-पुत्र समेत तीन लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना में घायल तीन अन्य का इलाज सुल्तानपुर अस्पताल में चल रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

सुल्तानपुर जिले के लंभुआ गांव निवासी डॉ. अतुल बरनवाल (33) अपने पिता सत्येंद्र बरनवाल (67), पत्नी नेहा व मां चंद्रावती तथा संजय मौर्य के साथ निजी कार से प्रयागराज स्थित माघ मेले में स्नान करने जा रहे थे। पीपरपुर थानाक्षेत्र से गुजरने वाले अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर स्थित दुर्गापुर चौराहे पर कोहरे के बीच सामने से आ रही ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन समेत मौके से भाग निकला।
विज्ञापन

दुर्घटना के बाद लोगों ने सभी को सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने डॉ. अतुल बरनवाल व पिता सत्येंद्र बरनवाल को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर पुत्र व पिता की मौत के बाद परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराते हुए ट्रक व चालक की तलाश के साथ जांच शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक अखिलेश गुप्ता ने बताया कि जल्द ही ट्रक व चालक को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एमडीएस डिग्रीधारक डॉ. अतुल बरनवाल सुल्तानपुर नगर के पंजाबी कॉलोनी इलाके में बालाजी डेंटल क्लीनिक के संचालक थे। डेंटल एवं ओरल सर्जरी के विशेषज्ञ डॉक्टर ने छह माह पूर्व निजी क्लीनिक खोली थी। दो वर्ष पहले इनका विवाह कादीपुर निवासी नेहा के साथ हुआ था। डॉ. अतुल के पिता सत्येंद्र बरनवाल मूल रूप से कोइरीपुर के निवासी हैं। मौजूदा में वह लंभुआ बाजार में निजी मकान बनाकर निवास कर रहे थे।
मृतक चिकित्सक डॉ. अतुल चार भाइयों में सबसे छोटे और परिवारीजनों के दुलारे थे। इनके बड़े भाई रवि, विभव व शनि और अन्य परिजन बेहाल हैं। भाई रवि ने बताया कि रविवार की देर शाम पूरे परिवार के साथ पिता सत्येंद्र ने संगम स्नान करने का कार्यक्रम बनाया था। डॉ. अतुल अपनी कार को स्वयं ड्राइव करके जाना चाहते थे। भाइयों ने सुझाव दिया कि वह साथ में चालक लेकर जाएं, क्योंकि मौसम खराब था। डॉक्टर की मौत के बाद गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।

दूसरी घटना तिलोई तहसील क्षेत्र के इन्हौना मार्ग के कस्बा निगोहा मोड़ पर हुई। दुर्घटना में बाइक सड़क पर खड़ी ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई, जिससे बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान मोहनगंज लोधवरिया गांव निवासी देवशरण उर्फ धुन्नी पाठक (50 वर्ष) के रूप में हुई। वे संग्रह धावक के पद पर तिलोई तहसील में कार्यरत थे। रविवार देर रात तिलोई तहसील से अपने घर बाइक से जा रहे थे। लोगों ने उन्हें सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रायबरेली रेफर कर दिया, जहां देवीशरण की मौत हो गई। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के साथ ही वैधानिक कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed