{"_id":"67b4d9cd26c06bb9d0005b55","slug":"farmers-take-out-upcds-funeral-procession-protest-amethi-news-c-96-1-ame1009-135111-2025-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: किसानों ने निकाली यूपीसीडी की शव यात्रा, प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: किसानों ने निकाली यूपीसीडी की शव यात्रा, प्रदर्शन
Wed, 19 Feb 2025 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 19 Feb 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
कमरौली थाना के गेट पर प्रदर्शन करते किसान यूनियन के पदाधिकारी। संवाद
कमरौली (अमेठी)। भारतीय किसान यूनियन (भानू गुट) की किसान पंचायत में मंगलवार को औद्योगिक क्षेत्र कठौरा, उतेलवा के किसानों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। इस दौरान यूपीसीडा व अन्य कंपनियों की शव यात्रा निकालकर विरोध प्रदर्शन किया गया।
कमरौली थाने के बाहर गेट के पास आयोजित किसान पंचायत में युवा अध्यक्ष राघवेन्द्र कुमार मिश्र ने कहा कि कमरौली क्षेत्र स्थित इंडोरामा कंपनी की रेलवे क्राॅसिंग पर आए दिन दुघर्टना में किसान जान गंवा रहे हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग बने भी 10 वर्ष बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक न फ्लाईओवर बना और न ही सडक चौड़ी हुई। टोल टैक्स की वसूली कर किसानों व आमजन का शोषण किया जा रहा है।
इस दौरान मांगों को लेकर किसानों ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। कार्यक्रम के अंत में कंपनियों के सस्ते दामों में जमीन अधिगृहीत कर उचित मुआवजा व नौकरी न देने के विरोध में कंपनियों की शव यात्रा निकाली गई। इनका पुतला जलाते हुए अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान महिला जिलाध्यक्ष गीता गुप्ता, उपाध्यक्ष राजकुमार पांडेय, शमशाद गुर्जर, अहमद हुसैन, अनवर अहमद, शमशेर, इस्लामुद्दीन, राघव गुप्ता, संगीता, रीता विश्वकर्मा, नंद कुमार पांडेय, चंद्रभान दुबे, रामनरेश पाल, राम तीरथ पाल आदि मौजूद रहे।