फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Farmers making rounds of centers for DAP.

Amethi News: डीएपी के लिए केंद्रों के चक्कर लगा रहे किसान

Wed, 07 Oct 2026 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 07 Oct 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Farmers making rounds of centers for DAP.
गौरीगंज स्थित इफको केंद्र पर लगी किसानों की कतार। -संवाद  
अमेठी सिटी। रबी फसल की बोआई की तैयारी के बीच डीएपी की कमी से किसानों की परेशानी बढ़ गई है। सोमवार को समितियों पर डीएपी नहीं मिलने के बाद तमाम किसान मंगलवार को गौरीगंज स्थित इफको केंद्र पहुंचे।
विज्ञापन


यहां भी डीएपी खत्म होने की जानकारी मिलने पर किसानों को निराश होकर लौटना पड़ा। सुबह से लाइन में लगे कुछ किसान यूरिया मिलने की उम्मीद में केंद्र पर रुके रहे। गौरीगंज इफको केंद्र पहुंचे कमला प्रसाद मिश्र ने बताया कि आलू, मटर और सरसों की फसल की बोआई के लिए डीएपी की जरूरत है।
विज्ञापन


दो समितियों से लौटने के बाद इफको केंद्र पहुंचे थे, लेकिन यहां भी खाद नहीं मिली। किसान सुरेश कुमार ने बताया कि बोआई का समय शुरू हो गया है। खाद के लिए कई जगह जाने के बाद भी डीएपी नहीं मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महेंद्र कुमार ने बताया कि खाद के लिए एक दिन में कई केंद्रों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। किसानों ने समितियों पर सत्यापन के नाम पर खाद वितरण में देरी का आरोप लगाया। कुछ किसानों ने डीएपी और यूरिया के साथ नैनो, जिंक व सल्फर लेने के लिए दबाव बनाने की शिकायत भी की।



निजी दुकानों पर टैगिंग के जरिये अधिक मूल्य पर खाद देने का आरोप लगाया गया। जिले में 76 साधन सहकारी समितियां, चार इफको केंद्र और 31 इफको फ्रेंचाइजी हैं।
जिला कृषि अधिकारी डॉ. देवेंद्र सिंह निरंजन ने बताया कि मांग के अनुसार खाद भेजी जा रही है। टैगिंग करने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed