फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   farmers got pension after age of 60 years

बुढ़ापे में सहारा बनेगी पीएम किसान मान-धन योजना

Thu, 16 Dec 2021 01:31 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Dec 2021 01:31 AM IST
विज्ञापन
farmers got pension after age of 60 years
गौरीगंज (अमेठी)। केंद्र की प्रधानमंत्री किसान मान-धन योजना से किसानों को बुढ़ापे में सामाजिक व आर्थिक सुरक्षा मिलेगी। किसानों को योजना से लाभान्वित किया जा सके इसके लिए डीएम ने कृषि विभाग को लघु व सीमांत किसानों को सामाजिक सुरक्षा कवच मुहैया कराने वाली इस स्वैच्छिक एवं अंशदायी पेंशन योजना के प्रति जागरूक कर जोड़ने को कहा गया है। योजना की सभी शर्तें पूरी करने वाले किसानों को 60 वर्ष की आयु पूरी करने के बाद प्रति माह तीन हजार रुपये पेंशन दी जाएगी।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर डीएम अरुण कुमार ने कृषि विभाग को पत्र जारी कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया है। पत्र में कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के निर्देश पर जनपद के 18 से 40 वर्ष की आयु के लघु एवं सीमांत किसानों को सामाजिक सुरक्षा कवच उपलब्ध कराने के साथ ही वृद्धावस्था में आजीविका के साधन मुहैया कराने के लिए स्वैच्छिक अंशदायी पेंशन योजना के प्रति जागरूक करते हुए पंजीकृत कराने को कहा गया है।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी अखिलेश पांडेय ने जिले के किसानों से लोकवाणी केंद्र या नजदीकी राजकीय बीज गोदाम से संपर्क कर योजना की विस्तृत जानकारी हासिल कर पंजीकरण कराने को कहा है। कृषि अधिकारी ने बताया कि योजना के तहत कृषकों को आयु के आधार पर प्रति माह अंशदान जमा करना होगा। अंशदान की अवधि पूरी होने तथा कृषक की 60 वर्ष आयु पूरी होने के बाद प्रतिमाह तीन हजार रुपये पेंशन मिलेगी। पंजीकरण के दौरान किसान को आधार कार्ड, बैंक पासबुक संलग्न करना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि अधिकारी ने बताया कि निर्धारित तिथि के बाद कृषक की मौत हो जाने के बाद उसके जीवन साथी को पेंशन का 50 प्रतिशत मिलेगा। शासन की ओर से प्रधानमंत्री किसान मान-धन योजना के तहत कृषकों के नियमित निर्धारित अंश को जमा करने बाद 60 वर्ष आयु पूरी करने के बाद प्रति माह तीन हजार रुपये पेंशन राशि का भुगतान उनके बैंक खाते में होगा। इस पेंशन कोष का प्रबंधन भारतीय जीवन बीमा निगम की ओर से किया जाएग।

जिला कृषि अधिकारी अखिलेश पांडेय ने बताया कि योजना में जिले के 1843 किसानों ने पंजीकरण कराया है। जिले में 3.64 लाख किसान हैं। शतप्रतिशत किसानों को योजना से जोड़ने के लिए प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। योजना से किसानों को बुढ़ापे में आर्थिक संकट का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed