फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Farmer's body found in the field

Amethi News: खेत में मिला किसान का शव

Sat, 06 Sep 2025 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 06 Sep 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Farmer's body found in the field
मुसाफिरखाना (अमेठी)। जमुवारी गांव निवासी किसान कुंवर बहादुर सिंह (55) का शव शुक्रवार सुबह संदिग्ध हालात में खेत में पड़ा मिला। वह बृहस्पतिवार दोपहर धान की फसल में यूरिया डालने के लिए घर से निकले थे। किसान के घरवालों ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन




मृतक के छोटे भाई कमल बहादुर सिंह के मुताबिक कुंवर बहादुर दोपहर में साइकिल पर दो बोरी यूरिया लादकर पहले जमुवारी वाले खेत गए। वहां खाद डालने के बाद वह पूरे कंगाल गांव दूसरे खेत में पहुंचे। दोनों खेतों में धान की फसल खड़ी है। शाम छह बजे तक जब वह नहीं लौटे तो खोजबीन शुरू की गई। दोनों खेतों में जाकर देखा गया, लेकिन वह नहीं मिले। रात में उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई। पुलिस भी आई और किसान को दोनों खेतों में खोजा, मगर वह नहीं मिले।
विज्ञापन



शुक्रवार सुबह करीब छह बजे कुंवर बहादुर का शव पूरे कंगाल गांव वाले खेत में पीठ के बल पड़ा मिला। उनके दोनों पैर पीछे की तरफ मुड़े थे। उनके के बाएं हाथ में बाल्टी थी। उनकी साइकिल, चप्पल, गमछा और करीब पांच किलो यूरिया खेत के बगल चकरोड पर मिली। बड़े भाई समर बहादुर सिंह और छोटे भाई कमल बहादुर सिंह ने बताया कि कुंवर बहादुर अविवाहित थे और उनकी हत्या किए जाने की आशंका जताई। दोनों के मुताबिक किसान के गले और हाथ-पैर में चोट के निशान हैं। उन्होंने ये भी बताया कि दो माह पहले खेत में कुंवर बहादुर का गांव के कुछ लोगों से विवाद हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन



सीओ मुसाफिरखाना अतुल सिंह और कोतवाली प्रभारी विवेक सिंह के साथ पहुंची फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्र किए। सीओ ने बताया कि परिजनों ने तहरीर नहीं दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्यवाही होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed