{"_id":"5ff497658ebc3e2e3b5493ac","slug":"farmers-are-worried-of-drizzly-weather-amethi-news-lko5583076189","type":"story","status":"publish","title_hn":"बूंदा-बांदी ने बढ़ाई किसानों की चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बूंदा-बांदी ने बढ़ाई किसानों की चिंता
विज्ञापन
जगदीशपुर (अमेठी)। क्षेत्र के कई गांवों में सोमवार रात बूंदा-बांदी ने सब्जी की खेती करने वाले किसानों को परेशान कर दिया। किसानों ने फसलों की सिंचाई रोक दी है।
मौसम विभाग ने गत दिनों बरसात को लेकर चेतावनी जारी की थी। इस अंदेशे के बाद सोमवार देर रात क्षेत्र के साथ जिले के अन्य इलाकों में भी तेज हवा के साथ बूंदा-बांदी हुई। कृषि विज्ञान केंद्र कठौरा के कृषि वैज्ञानिक डॉ. आरके आनंद ने बताया कि रविवार से मौसम में काफी परिवर्तन देखा जा रहा है।
तापमान में बढ़ोतरी से गलन से कुछ राहत मिली है। चौबीस घंटे में अधिकतम तापमान 24 डिग्री एवं न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहा।आने वाले एक दो दिन और बदली छाए रहने एवं कहीं-कहीं बूूंदा-बांदी की संभावना है।
विज्ञापन
ऐसे में आलू, टमाटर, मिर्च, मटर, सरसों आदि फसलों में रोग लगने की संभावना बढ़ गई है। आवश्यक न हो तो दो-तीन दिन इंतजार के बाद ही किसानों को गेहूं में सिंचाई करनी चाहिए। मौसम में सामान्य नहीं हुआ तो सब्जी के दामों में उछाल आने की आशंका बढ़ गई है।