{"_id":"6920b7ffd1fa72c11b08d55a","slug":"farmers-angry-over-dap-shortage-stage-protest-amethi-news-c-96-1-ame1008-152826-2025-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: डीएपी किल्लत से नाराज किसानों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: डीएपी किल्लत से नाराज किसानों ने किया प्रदर्शन
Sat, 22 Nov 2025 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sat, 22 Nov 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
सहायक आयुक्त निबंधक कार्यालय में ज्ञापन देते भाकियू पदाधिकारी।
अमेठी सिटी। जिला मुख्यालय गौरीगंज स्थित सहकारिता आयुक्त निबंधक कार्यालय परिसर में शुक्रवार को भाकियू टिकैत गुट ने धरना प्रदर्शन किया। पदाधिकारियों ने डीएपी किल्लत और बंद पड़ी सहकारी समितियों के संचालन पर कड़ा विरोध जताया। कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन के बाद सुल्तानपुर प्रभारी इंचार्ज सहायक आयुक्त निबंधक अंजनी कुमार को चार सूत्री ज्ञापन सौंपा।
भाकियू टिकैत गुट जिलाध्यक्ष नफीस चंदेल की अगुवाई में किसानों ने प्रदर्शन कर अपनी आवाज बुलंद की। जिलाध्यक्ष ने बताया कि बाजार शुकुल के महोना पश्चिम स्थित सहकारी संघ खाद गोदाम लंबे समय से बंद है। 13 अक्तूबर को भाकियू पदाधिकारियों संग अफसरों से हुई वार्ता में इसे चालू करने की सहमति बनी थी, पर समयसीमा बीतने के बाद भी संचालन नहीं शुरू हुआ। वहीं साधन सहकारी समिति बरसंडा लगभग दो दशक से बंद है, जिससे किसान खाद व बीज के लिए भटक रहे हैं। इसके अलावा विपणन शाखा के क्रय केंद्रों पर धीमी तौल और सहकारी संघ व साधन सहकारी समितियों के केंद्र प्रभारियों की मनमानी पर भी गंभीर आपत्ति जताई। आरोप लगाया कि बिचौलियों के कारण किसानों की तौल नहीं हो पा रही है। समितियों पर डीएपी खाद की उपलब्धता न होने से बोआई पिछड़ रही है और किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा। मौजूद अफसरों ने किसानों की समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया। इस दौरान प्रदीप कुमार, गीता, देवनाथ, जकरिया गुर्जर, ब्रम्हा सिंह, मुख्तार आदि मौजूद रहे।