{"_id":"668d9b96d78da219f103db04","slug":"farmer-working-in-field-dies-due-to-lightning-amethi-news-c-96-1-ame1002-121815-2024-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: बिजली गिरने से खेत में काम कर रहे किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: बिजली गिरने से खेत में काम कर रहे किसान की मौत
Wed, 10 Jul 2024 01:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 10 Jul 2024 01:50 AM IST
विज्ञापन
जगदीशपुर (अमेठी)। कमरौली थाने के कठौरा गांव में मंगलवार को खेत में काम कर रहे किसान पर बिजली गिर गई। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। राजस्व टीम ने भी जांच की है।
कमरौली थाना क्षेत्र के पूरे शोभई मजरे कठौरा निवासी रामकृष्ण कोरी (55) मंगलवार शाम खेत में काम कर रहा था। तभी बादलों के बीच तेज गरज और चमक के बीच बारिश होने लगी। तभी उस पर ही बारिश के बीच बिजली गिर गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंचे और शव को लेकर घर चले गए। ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस व राजस्व विभाग को दी। पुलिस ने परिजनों को समझाते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
राजस्व कर्मी रिपोर्ट तैयार कर परिजनों को सरकारी सहायता दिलाने की कोशिश में जुटे हैं। थाना अध्यक्ष अभिनेष कुमार ने बताया कि शव का पोटमार्टम कराया जाएगा। तहसीलदार मुसाफिरखाना राहुल सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। जांच कराई जा रही है। यदि बिजली के गिरने से मौत हुई होगी तो दैवीय आपदा राहत कोष से सहायता दिलाई जाएगी।