फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Farmer hit by bike on highway, dies

Amethi News: हाईवे पर बाइक की चपेट में आया किसान, मौत

Sat, 31 Jan 2026 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 31 Jan 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Farmer hit by bike on highway, dies
भादर। दुर्गापुर चौराहे के पास बाइक की चपेट में आने से सुल्तानपुर के कोतवाली देहात क्षेत्र के महेसुआ गांव निवासी किसान उमाशंकर सिंह (68) की मौत हो गई। हादसे में पीपरपुर के खानापुर निवासी बाइक सवार मक्खनलाल (20) गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन



मृतक के पड़ोसी कमल सिंह ने बताया कि उमाशंकर सिंह बृहस्पतिवार सुबह दुर्गापुर स्थित उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की शाखा से रुपये निकालकर पैदल घर लौट रहे थे। इसी दौरान प्रयागराज-अयोध्या हाईवे पर दुर्गापुर चौराहे के पास पीछे से आ रही बाइक ने उन्हें चपेट में ले लिया। हादसे में उमाशंकर सिंह और बाइक सवार मक्खनलाल दोनों घायल हो गए।
विज्ञापन



स्थानीय लोगों ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उमाशंकर सिंह को जिला अस्पताल सुल्तानपुर से शुक्रवार सुबह ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया। लखनऊ ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। हादसे में घायल मक्खनलाल का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार युवक ने हेलमेट नहीं पहना था। प्रभारी निरीक्षक श्रीराम पांडेय ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बाइक को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।




पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल
पति की मौत की खबर मिलते ही पत्नी शारदा सिंह का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिवार पहले से ही आर्थिक तंगी से जूझ रहा है। दोनों बेटे विनय सिंह और सतीश सिंह रोजी-रोटी के लिए बाहर रहते हैं। विनय राजस्थान के अलवर में श्रमिक है, जबकि सतीश लुधियाना में काम करता है। पिता की मौत की सूचना मिलने पर दोनों घर लौट रहे हैं। गांव के लोग और रिश्तेदार परिजनों को सांत्वना देने में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed