{"_id":"6a5d231e342d5d7ff20d6a36","slug":"farmer-dies-after-suffering-electric-shock-while-installing-a-fan-amethi-news-c-96-1-ame1002-171189-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: पंखा लगाते समय लगा करंट, किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: पंखा लगाते समय लगा करंट, किसान की मौत
Mon, 20 Jul 2026 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 20 Jul 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में रोते-बिलखते रामजस के परिजन। -संवाद
शाहगढ़। गौरीगंज के गुलरा सरायभागमानी गांव निवासी किसान रामजस यादव (60) की रविवार को करंट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया।
रामजस के बेटे रणजीत यादव ने बताया कि पिता धान की रोपाई कर घर लौटे थे। गर्मी से राहत के लिए वह फर्राटा पंखा लगा रहे थे। इसी दौरान वह पंखे में उतरे करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। शोर सुनकर पहुंचे परिजनों ने बिजली आपूर्ति बंद कर उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
रामजस यादव की मौत के बाद पत्नी कलावती पति के शव से लिपटकर विलाप करती रहीं। बेटा रणजीत, बेटियां सविता और कविता का रो-रोकर बुरा हाल था।
नाती तेजस तथा नातिन वैष्णवी और यशवी भी दादा की मौत से गमगीन दिखे। इंस्पेक्टर रवि सिंह ने बताया कि परिजनों के अनुसार करंट लगने से मौत हुई है। मामले में किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया गया है। आवश्यक कार्रवाई की गई है।