फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   family tried to suicide in front of police

केरोसिन लेकर आत्मदाह करने चौकी पहुंचा परिवार, पुलिस ने रोका

Sat, 05 Jun 2021 10:43 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 10:43 PM IST
विज्ञापन
family tried to suicide in front of police
बाजार शुकुल (अमेठी)। भूमि विवाद से परेशान एक महिला शुक्रवार देर शाम अपने पुत्र व पुत्री के साथ आत्महाह करने के लिए केरोसिन से भरा डिब्बा लेकर सत्थिन पुलिस चौकी जा पहुंची। हालांकि समय रहते पुलिस कर्मियों ने महिला के हाथ से केरोसिन का डिब्बा छीन लिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के बागमीरा भिटवा गांव निवासी राम आसरे व मल्हे (दोनों सगे भाई) के बीच एक बाग के बंटवारे का विवाद चल रहा है। शुक्रवार देर शाम मल्हे की पत्नी केसमती अपने बेटे खुशीराम व बेटी राजमती के साथ हाथ में केरोसिन से भरा डिब्बा लेकर सत्थिन स्थित अस्थायी पुलिस चौकी पहुंच गई।
विज्ञापन

महिला ने पुलिस वालों से कहा कि वह परिवार संग आत्मदाह कर लेगी। यह सुनते ही सक्रिय पुलिस कर्मियों ने किसी तरह महिला के हाथ से केरोसिन का डिब्बा छीन लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसकी बात सुनकर विवाद निस्तारण का आश्वासन दिया। महिला का कहना था कि जमीन के बंटवारे को लेकर महीनों से वह अधिकारियों के चक्कर लगा रही है। मजबूर होकर ऐसा करना पड़ा।

थाना प्रभारी विश्वनाथ यादव ने बताया कि दोनों भाइयों के बीच न्यायालय में मुकदमा चल रहा था। मुकदमा जीतने के बाद राम आसरे निर्माण करा रहा था जिसके चलते महिला ने ऐसा कदम उठाया। मामले की सूचना एसडीएम को देकर मामले को निस्तारित कराने का अनुरोध किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed