फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Fake story of robbery fabricated so as not to repay loan

Amethi News: उधारी न चुकानी पड़े, इसलिए गढ़ी लूट की फर्जी कहानी

Mon, 01 Apr 2024 06:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 01 Apr 2024 06:08 AM IST
विज्ञापन
Fake story of robbery fabricated so as not to repay loan
अमेठी सिटी। सोशल मीडिया पर रविवार को फल व्यावसायी से लूट की सूचना जांच में फर्जी मिली। जांच के बाद पुलिस का दावा है कि उधारी का पैसा वापस करने से बचने के लिए व्यावसायी ने फर्जी लूट की कहानी रची। दोनों के बीच विवाद होने की पुष्टि के बाद पाबंदी की कार्रवाई करते हुए पुलिस मामले में वैधानिक कार्रवाई में जुटी है। थानाक्षेत्र भाले सुल्तान शहीद स्मारक थानाक्षेत्र के रानीगंज कस्बे में फल व्यावसायी से लूट की सूचना रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुई। पुलिस ने व्यापारी से संपर्क कर जांच शुरू की।
विज्ञापन

एसएचओ राजकुमार ने बताया कि जांच जगदीशपुर थाने के मऊ अतवारा गांव निवासी मनोज कुमार ने रानीगंज कस्बा निवासी कुलदीप नारायण उर्फ राजन यज्ञसैनी से 30 हजार रुपये उधार लिया था। उधारी के बचे 12 हजार मनोज से लेने रविवार को कुलदीप गया था। मनोज ने गारंटी के तौर पर अपनी बाइक कुलदीप को देते हुए सोमवार शाम तक पैसा देने की बात कही। कुलदीप के जाने के बाद मनोज ने फर्जी लूट की कहानी रच कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। इसके बाद कुलदीप व मनोज पर पाबंदी की कार्रवाई की गई है। पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed