फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Facility like private hospital will be available at CHC

सीएचसी पर मिलेगी निजी चिकित्सालय जैसी सुविधा

Wed, 08 Sep 2021 11:11 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
Facility like private hospital will be available at CHC
अमेठी। स्थानीय सांसद एवं केंद्रीय मंत्री की ओर से गोद ली गई सीएचसी पर बुधवार सुबह 50 लाख रुपये से अधिक कीमत के सामान की पहली खेप पहुंची। डिमांड पत्र में उल्लिखित सभी सामान सप्ताह भर में पहुंचने की बात कही गई है। सुबह से ही अस्पताल कर्मी सामान सहेजने में जुटे रहे।
विज्ञापन

संसाधनों और सुविधाओं के अभाव में मरीजों को अब भटकना नहीं पड़ेगा। सीएचसी पर आने वाले मरीजों को अब निजी चिकित्सालयों जैसी आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। गौरतलब है कि सांसद व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने शहर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को गोद लिया है। गोद लेने के बाद उन्होंने अस्पताल में सुविधाओं और संसाधनों की समीक्षा करते हुए डिमांड मांगी थी।
विज्ञापन

सप्ताह भर पूर्व अस्पताल अधीक्षक डॉ. राजीव सौरभ की ओर से सीएमओ डॉ. आशुतोष दुबे के माध्यम से सांसद को डिमांड भेजी गई थी। डिमांड के सापेक्ष सांसद की ओर से सामान की पहली खेप बुधवार सुबह अस्पताल पहुंची। इसमें ऑपरेशन थिएटर के साथ ही करीब 45 आधुनिक संसाधनों से लैस सामान हैं। सीएचसी अधीक्षक डॉ. सौरभ सिंह के निर्देश पर स्वास्थ्य कर्मी जगह-जगह सामान रखवाने में जुटे दिखाई पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर जिन संसाधनों और सामान की आवश्यकता होती है, वह सभी सामान सांसद की ओर से भेजे जा रहे हैं। अब संसाधनों और सुविधाओं के अभाव में मरीजों को परेशान नहीं होना पड़ेगा। मरीजों को यहां निजी चिकित्सालयों से बेहतर आधुनिक संसाधनों से लैस सुविधा मिलेगी। दोपहर बाद सीएमओ ने सीएचसी पहुंचकर सामान का निरीक्षण भी किया।
ऑपरेशन टेबल, ऑपरेशन लाइट स्टैंड, डिलीवरी टेबल, ऑक्सीजन सिलेंडर डी-टाइप 10, बेड, गद्दा, तकिया, चद्दर, कवर, ओटी ड्रेस, गाउन, स्लीपर, पल्स ऑक्सीमीटर, ग्लूकोमीटर, नेबुलाइजर, इंफ्रारेड थर्मामीटर, फेस शील्ड, कैप, टूबिंग मास्क, टूबिंग मास्क नेबुलाइजर, क्राश कार्ड, डस्टबिन, डिजिटल बीपी मशीन, बेडसाइड लाकर, मास्क, पैडल डस्टबिन, इंस्ट्रूूमेंट ट्रॉली, सर्जिकल मास्क, सर्जिकल ग्लब्स, एनस्थीसिया मशीन, परीक्षण स्टूल, व्हील चेयर, स्ट्रेचर, डॉक्टर कुर्सी व टेबल, विजिटर कुर्सी आदि सामान आए हैं।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. सौरभ सिंह ने बताया कि नई डिजिटल एक्सरे मशीन, अल्ट्रासाउंड मशीन, ब्लड बैंक का सामान, जनरेटर, डेंटल विभाग के सामान व एसी आदि सामान अभी नहीं पहुंचे हैं। ये दूसरी खेप में आएंगे।

स्मृति ईरानी के निजी सचिव विजय गुप्ता ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को सांसद ने गोद लिया है। डिमांड के सापेक्ष सभी सामान सीएचसी को उपलब्ध कराए जा रहे हैं। यह सीएचसी सभी संसाधनों से लैस होगी। चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों के लिए भी सांसद की ओर से शासन को डिमांड भेजी गई है। जल्द ही मरीजों को सुविधाएं मिलनी शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed