फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Faces lit up when the lost mobile was found

Amethi News: गुम हुए मोबाइल मिले तो खिल उठे चेहरे

Sun, 28 Dec 2025 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 28 Dec 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Faces lit up when the lost mobile was found
अमेठी। जिले की सर्विलांस सेल और एसओजी टीम ने गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी में सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने अलग-अलग मामलों में गुमशुदा 86 मोबाइल फोन खोज लिए। बरामद मोबाइल की कुल अनुमानित कीमत करीब 13 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस कार्यालय सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने मोबाइल स्वामियों को उनके फोन सौंपे। इससे उनके चेहरे खिल उठे। उन्होंने पुलिस का आभार जताया।
विज्ञापन



पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मोबाइल फोन चोरी, गुमशुदगी या अन्य कारणों से गायब हो जाते हैं। ऐसे मामलों में मोबाइल स्वामी थाने में सूचना दर्ज कराते हैं। सूचना मिलने के बाद संबंधित थाना मोबाइल से जुड़े दस्तावेज सर्विलांस सेल को उपलब्ध कराता है। इसके बाद आईएमईआई नंबर के आधार पर मोबाइल की तकनीकी जांच शुरू की जाती है।
विज्ञापन



जांच के दौरान यह सामने आया कि बरामद किए गए मोबाइल फोन मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, राजस्थान समेत कई अन्य राज्यों में उपयोग में थे। तकनीकी निगरानी और टीमवर्क के जरिए सभी मोबाइल फोन बरामद किए गए। एसपी ने बताया कि 86 गुम हुए मोबाइल फोन बरामद कर स्वामियों को सौंपे गए हैं। साथ ही लोगों से अपील की कि मोबाइल से जुड़े दस्तावेज सुरक्षित रखें और मोबाइल गुम होने की स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचना दें, ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन



एसपी कार्यालय में गुम हुआ मोबाइल मिलने के बाद खुश दिख रहीं रूबी पाठक ने बताया कि काफी मेहनत से फोन खरीदा था। एक साल पहले गायब हो गया था। मोबाइल मिलने की उम्मीद खो चुकी थीं, लेकिन शुक्रवार शाम पुलिस कार्यालय से फोन गया और आज गायब मोबाइल मिल गया। अपनी खुशी का इजहार नहीं कर पा रही हूं। संग्रामपुर के डेहरा निवासी राजकुमार ने कहा कि मेरा मोबाइल लगभग दो साल पहले खो गया था। आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय में मुझे बुलाया गया और मुझे मेरा खोया हुआ मोबाइल दिया गया। मैं बहुत खुश हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed